लाइफस्टाइल

Yoga Day 2025: बदलते मौसम में गले की समस्याओं की छुट्टी कर देगा सिंहासन, जान लें अभ्यास का आसान तरीका

Singhasan Yoga Ke Fayde Kaise Kare Steps In Hindi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज हम आपके लिए एक ऐसा सिंपल योगासन लेकर आए हैं, जिसके फायदे बहुत बड़े हैं, खासकर बदलते मौसम के दौरान होने वाली समस्याओं को यह दूर रखता है। चलिए जानते हैं इस योग के फायदे और अभ्यास करने का आसान तरीका...

Image

Singhasan Yoga Ke Fayde

Singhasan Yoga Ke Fayde Kaise Kare Steps In Hindi: जब मौसम बदलता है तो सबसे पहले असर हमारे गले पर ही पड़ता है। कभी हल्की खराश, तो कभी टॉन्सिल्स की दिक्कत, कभी आवाज बैठ जाती है तो कभी निगलने में तकलीफ होती है। ऐसे में दवाइयों के अलावा अगर कुछ नैचुरल और असरदार अपनाना हो तो योग का एक आसन आपकी मदद कर सकता है वो है सिंहासन। ये देखने में जितना मजेदार लगता है, असर में उतना ही जबरदस्त है। सिर्फ गले की नहीं, बल्कि थायराइड, तनाव, पाचन और चेहरे की सेहत के लिए भी ये कमाल करता है। आइए जानते हैं कैसे और क्यों करें सिंहासन।

गले की दिक्कतें होगी गायब

सिंहासन का सबसे बड़ा फायदा गले को होता है। मौसम बदलने पर जो खराश, टॉन्सिल्स या जलन की परेशानी होती है, उसमें ये आसन काफी राहत देता है। सिंह की तरह जीभ बाहर निकालकर सांस लेना गले की मांसपेशियों को एक्टिव करता है, जिससे वहां जमा बलगम साफ होता है और संक्रमण से बचाव होता है।

थायराइड को करता है बैलेंस

सिंहासन थायराइड और पैराथायराइड ग्रंथि को उत्तेजित करता है, जिससे हार्मोनल संतुलन बेहतर होता है। जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, उनके लिए यह योगासन बेहद लाभकारी माना जाता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को भी सुधरता है।

तनाव और गुस्से में भी राहत

अगर आप दिनभर की भागदौड़ और काम के तनाव से थक चुके हैं तो सिंहासन आपकी मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे करते वक्त जो तेज सांस और आवाज निकलती है, वो दिमाग की टेंशन को बाहर निकालती है। इससे गुस्सा कम होता है और मूड बेहतर होता है।

चेहरा बनता है चमकदार

इस आसन को करने से चेहरे की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। जिससे चेहरे पर एक अलग ही चमक आती है। झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा टाइट होती है। इसे एक तरह की नेचुरल एंटी-एजिंग एक्सरसाइज भी कह सकते हैं।

करना है आसान

सिंहासन करना मुश्किल नहीं है। वज्रासन में बैठ जाएं, फिर हाथों को घुटनों के आगे जमीन पर रखें। उंगलियां पीछे की तरफ हों। अब गहरी सांस लेकर जीभ बाहर निकालें और आंखें ऊपर करें। फिर गले से सिंह जैसी आवाज निकालें। यही प्रक्रिया 4–5 बार करें। ध्यान रहे अगर गले या घुटने में दर्द हो तो इसे न करें।

सिंहासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और बदलते मौसम में गले की तकलीफों से पाएं छुटकारा, साथ ही पाएं मानसिक और शारीरिक मजबूती।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article