Benefits of Potato For Skin: चमकदार और निखरी त्वचा पाने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स या ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर बैठे भी आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। घर की रसोई में रखे आलू का इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं। आलू आसानी से उपलब्ध होती है और इसे यूज कर आप अपनी त्वचा को चमकदार बना सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आलू का इस्तेमाल करने से स्किन को क्या क्या फायदे होते हैं।
आलू लगाने के फायदे - Benefits of Potato For Skin in hindi
दाग-धब्बे और मुहांसे से छुटकारा
आलू में 'कैटेकोलेज़' नामक एक एंजाइम होता है जो त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। यह दाग-धब्बे, मुहांसे के निशान और काले घेरों को कम करने में प्रभावी साबित हो सकता है।
टैनिंग करे दूर
आलू का रस त्वचा को सनबर्न और टैनिंग से बचाने में मदद करता है। यह धूप से डैमेज हुई स्किन को ठीक करता है और उसकी रंगत को साफ करता है।
डार्क सर्कल्स करे कम
आलू के टुकड़े या उसका रस आंखों के नीचे रखने से काले घेरे कम हो सकते हैं। इसमें मौजूद 'स्टार्च' और एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन और कालेपन को कम करने में मदद करते हैं।
एंटी-एजिंग गुण
आलू में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो 'फ्री रेडिकल्स' से लड़ते हैं, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं। यह त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।
त्वचा को नमी प्रदान करे
आलू में 'विटामिन-सी' और 'स्टार्च' होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखता है और उसे मुलायम बनाता है।
मुंहासों का इलाज
आलू में 'एंटी-बैक्टीरियल' गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।
