Baarish Par Quotes in Hindi: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बाद जब बारिश होती है, तो हर तरफ खुशियां नज़र आती है। बच्चे-बूढ़े से लेकर कपल्स तक, हर किसी के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिलती है। मानसून के दस्तक के साथ ही लोग बारिश का आनंद उठाना शुरू करते हैं। बारिश अपने साथ ख़ुशियां और उत्साह लेकर आती है। बारिश के मौसम में कुछ लोग भीगते हैं, तो कुछ कागज़ से बनाई अपनी नाव को बारिश के पानी में चलाकर इस मौसम का आनंद लेते हैं। बारिश का मौसम प्यार भरा मौसम भी होता है। इस खास मौसम में लोग अपनों को प्यार भरे संदेश, कोट्स भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने किसी खास के साथ बारिश के मौसम का आनंद लेना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स शेयर कर सकते हैं।
Baarish Par Quotes in Hindi
1. बूंदे बारिश की यूं जमीन पर आने लगीं,
सोंधी सी महक़ माटी की जगाने लगीं,
हवाओं में भी जैसे मस्ती छाने लगी,
वैसे ही हमें भी आपकी याद आने लगी।
2. आज मेरी पूरी हुई ख़्वाहिश,
दिल ख़ुश करने वाली हुई बारिश।
3. बारिश के मौसम में किसान खुश होता है,
अगर उससे उसके खेतों की सिंचाई होती है,
भले बारिश से उसके घर की छत टपकती है।
4. सड़कों पर जमा पानी देखकर,
शहर की बारिश का पता चलता है,
जब गांव में बारिश होती है,
तब बाग़-बगीचों और खेतों में,
हरियाली ही हरियाली नज़र आती है।
5. ज़मीन जल चुकी है, आसमान बाकी है,
सूखे कुएं तुम्हारा इम्तहान बाकी है,
बादलों बरस जाना समय पर इस बार,
किसी का मकान गिरवी तो किसी का लगान बाकी है।
6. सुना है बहुत बारिश है तुम्हारे शहर में,
ज़्यादा भीगना मत,
अगर धुल गयी सारी ग़लत फ़हमियां,
तो बहुत याद आएंगे हम।
7. उस जहां में ग़ुनाह की सज़ा कुछ और है,
बिन मौसम के बारिश का मज़ा कुछ और है।
8. समझ में नहीं आया बारिश की वो बूंद ख़ुश है या दुखी है,
जो देखने में बड़ी ख़ूबसूरत लगती है पर पत्तों पर रुकी है।
9. आज मेरी पूरी हुई ख़्वाहिश
दिल खुश करने वाली हुई बारिश !
10. दूर तक छाए थे बादल और कहीं साया न था
इस तरह बरसात का मौसम कभी आया न था
