अगस्त 2024 महीने के प्रमुख दिन (August 2024 Important Days In India): त्योहारों और छुट्टियों का महीना अगस्त आज से बड़ी ही धूम धाम के साथ शुरू होने वाला है। अगस्त के महीने में आपको बहुत सारे त्योहारों के साथ छुट्टियां मिलेंगी, खासतौर से ऑफिस वालों के लिए तो अगस्त बहुत ही बढ़िया गुजरने वाला है। अगस्त के महीने में राखी से लेकर जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े सेलिब्रेशन्स से लेकर कई सारे छोटे मोटे मगर महत्वपूर्ण दिन आते हैं। यहां देखें अगस्त माह का पूरा कैलेंडर और तारीख के साथ किस दिन कौनसा त्योहार मनाया जाएगा व कितनी छुट्टियां पड़ रही हैं।
August 2024 Important Days In India
अगस्त का महीना शुरू होते से ही व्रत त्याहरों की झड़ी लग जाएगी, यहां देखें अगस्त माह के प्रमुख दिन कौन से हैं -
| 1 अगस्त | राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस |
| 2 अगस्त | सावन की शिवरात्रि |
| 4 अगस्त | फ्रेंडशिप डे, हरियाली अमावस्या |
| 5 अगस्त | सावन का तीसरा सोमवार |
| 6 अगस्त | मंगला गौरी व्रत, मुहर्रम खत्म |
| 7 अगस्त | हरियाली तीज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस |
| 8 अगस्त | विनायक चतुर्थी |
| 9 अगस्त | नाग पंचमी |
| 10 अगस्त | कल्की जयंती |
| 11 अगस्त | तुलसीदास जयंती |
| 12 अगस्त | अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस |
| 13 अगस्त | दुर्गाष्टमी |
| 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस |
| 19 अगस्त | रक्षा बंधन, संस्कृत दिवस |
| 22 अगस्त | कजरी तीज |
| 23 अगस्त | इसरो दिवस |
| 24 अगस्त | बलराम जयंती |
| 26 अगस्त | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी , मदर टेरेसा जयंती |
| 29 अगस्त | राष्ट्रीय खेल दिवस |
| 30 अगस्त | लघु उद्योग दिवस |
हालांकि आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक फ्रेंडशिप डे से लेकर नागपंचमी, मदर टेरेसा की जयंती को तुलसीदास जयंती तक की छुट्टी नहीं मिलती है। लेकिन बाकि महीनों की तुलना में अगस्त में कई सारी अन्य छुट्टियां पड़ रही हैं। आप भी त्याहारों और वीकेंड्स की छुट्टियों को देखते हुए इस महीने में कोई बढ़िया ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं और अपनी छुट्टियां का भरपूर मजा ले सकते हैं।
