लाइफस्टाइल

लड़कों के लिए Attractive Styling Tips, भीड़ में लड़कियां आप पर हो जाएंगी फिदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 12:39 AM IST

Attractive Styling Tips: आज की जेनरेशन में खूबसूरती, ग्लैमर और रंग रूप काफी मायने रखता है। इसलिए अच्छा दिखना आजकल सभी के लिए जरूरी बन चुका है। लड़के अपने लुक को लेकर हमेशा कन्फ्यूज रहते हैं। लड़कियां आपसे आकर्षित हों इसके लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Image

लड़कों के लिए बेस्ट स्टाइलिंग टिप्स

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़कों के लिए खास स्टाइलिंग टिप्स
  • जानिए लड़कों के लिए बेहतर स्टाइल गाइड्स एंड स्टाइल टिप्स
  • फैशन के सबसे अच्छे टिप्स जो आपको भी पता होने चाहिए

Attractive Styling Tips: अच्छी पर्सनैलिटी और स्मार्टनेस होना किसी के लिए भी प्लस प्वाइंट होता है, लेकिन इसके बाद भी कई ऐसी चीजें होती हैं, जो लड़कियों के ध्यान में होती हैं, जैसे आपकी आदतें और स्टाइल को लड़कियां काफी बारीकी से नोटिस करती हैं। हर कोई यही चाहता है कि वह जिससे भी मिले उसका इंप्रेशन जबरदस्त ही पड़े और वह सबको अट्रैक्ट करे। इसके लिए आपको कुछ स्टाइल टिप्स के बारे में जानना जरूरी है, जिससे आप बेहतर तरीके से कपड़ों, एसेसरीज और जूतों को कैरी कर सकते हैं। ये आपको स्टाइलिश दिखाने में काफी हद तक आपकी मदद कर सकते हैं।

ग्रुमिंग टिप्स-

चाहे आप जितने भी अच्छे कपड़े पहन लें, लेकिन अगर आपने अपने ग्रूमिंग का ख्याल नहीं रखा तो आपकी सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है। जैसे कहीं आपके नाखून बड़े तो नहीं, या दाढ़ी बड़ी न हो, बाल अच्छे से कटे नहीं है। ये आदतें आपको कहीं भी शर्मिंदा कर सकती हैं।

ओवरऑल साफ सफाई का ध्यान-

कुल मिलाकर अगर आप अपनी ग्रूमिंग पर ध्यान नहीं देते हैं तो आपकी बनती बात भी बिगड़ सकती है। आजकल लड़कियों को वेल मेंटेंन, क्लीन शेव्ड और ग्रुम्ड लड़के ही अच्छे लगते हैं। इसलिए अगर आप इन बातों पर ध्यान नहीं देते हैं तो इस पर गौर करें।

कपड़ों से मैच करते हुए जूते पहनें-

कई लोग अपनी ड्रेसिंग के साथ-साथ ग्रूमिंग का भी ध्यान रख लेते हैं, लेकिन जब जूतों की बात आती है तो लापरवाही कर देते हैं, जो आपके ओवरऑल लुक को खराब करने का काम कर सकता है। क्योंकि जूते आपके व्यक्तित्व का खास हिस्सा होते हैं। इसलिए कपड़ों के साथ-साथ बेहतरीन जूतों को ही पेयर करें।

जींस के साथ ऐसी टीशर्ट जंचेगी-

जींस और टीशर्ट का कॉन्बिनेशन अगर क्लासिक है तो सभी को पसंद आता है, लेकिन वहीं अगर आपने गलत टी-शर्ट के साथ जींस कैरी किया है तो ये भद्दा लग सकता है।अपने लुक को एलिगेंट बनाने के लिए आप जींस के साथ व्हाइट टीशर्ट भी पेयर कर सकते हैं, जो आपकी पर्सनैलिटी को निखारने में आपकी मदद करेगा।

परफेक्ट सूट-

लड़के सूट में सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं और ज्यादातर लड़कियों को सूट पहने हुए लड़के जल्दी पसंद आते हैं, लेकिन इसमें भी कुछ टिप्स अपनाना जरूरी है, जैसे सूट ऐसा ना पहनें जो आपके शरीर पर झूला हुआ लगे, क्योंकि जैकेट का शोल्डर परफेक्ट अगर नहीं है तो यह आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। इसके साथ ही पैंट की लेंथ हैमिंग की हुई सही रहती है। ‌

कपड़े चाहे कितने भी अच्छे क्यों ना हो लेकिन अगर आपने क्लासी एसेसरीज की मैचिंग नहीं की है तो यकीन मानिए आप का लुक कमाल का नहीं लगेगा। सही एसेसरीज का चुनाव आपके पूरे लुक को और भी स्टाइलिश बनाने का काम करता है। ‌ हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप जरूरत से ज्यादा एसेसरीज का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह भी आपके लुक को बिगाड़ भी सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article