लाइफस्टाइल

Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes: सफलता के खुल जाएंगे द्वार, अगर गांठ बांध ली अटल बिहारी वाजपेयी की ये बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 15, 2025, 11:00 AM IST

Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अपनी वाक्पटुता, ओजस्वी भाषणों और कविता के लिए जाने जाते थे। उनके विचार युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें अटल बिहारी वाजपेयी के मोटिवेशनल कोट्स, प्रेरक विचार।

Image

अटल बिहारी वाजपेयी मोटिवेशनल कोट्स (Image: X)

Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes: अटल बिहारी वाजपेयी भारत के एक प्रमुख राजनेता और कवि थे, जिन्होंने तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनका जन्म 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था। वाजपेयी जी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनसंघ के साथ की, जिसके संस्थापकों में से वे एक थे। बाद में, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसके पहले अध्यक्ष बने। वह पहली बार 1996 में 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री बने, फिर 1998 से 1999 तक और अंत में 1999 से 2004 तक पूरे पांच साल के लिए प्रधानमंत्री रहे। अटल बिहारी वाजपेयी अपनी वाक्पटुता, ओजस्वी भाषणों और कविता के लिए जाने जाते थे। उनकी कविताओं में देशभक्ति और मानवीय भावनाओं का गहरा समावेश होता था। उन्हें 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनके विचार आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।

Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes in Hindi

1. मनुष्य को चाहिए कि वह परिस्थितियों से लड़े, एक स्वप्न टूटे तो दूसरा गढ़े।

2. छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।

3. संघर्ष से भागो मत, क्योंकि संघर्ष से ही जीवन की मिठास आती है।

4. कभी भी अपनी गलतियों को छुपाने की कोशिश मत करो, इससे आप खुद को और दूसरों को धोखा देंगे।

5. ऊंची से ऊंची शिक्षा क्यों न हो, इसका आधार हमारी मातृभाषा होनी चाहिए।

6. मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते, न मैदान जीतने से मन जीते जाते हैं।

7. मानव और मानव के बीच में जो भेद की दीवार खड़ी है

उनको ढहाना होगा और इसके लिए एक राष्ट्रीय अभियान की आवश्यकता है।

8. अगर परमात्मा भी आ जाए और कहे कि छुआछूत मानो

तो मैं ऐसे परमात्मा को भी मानने को तैयार नहीं हूं

किंतु परमात्मा ऐसा कह ही नहीं सकता।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article