लाइफस्टाइल

Assam की चाय की खासियत क्या है, कितने रुपये में बिकती है, कैसे खरीदे बेस्ट क्वालिटी Tea

असम की चाय अपने गाढ़े रंग, मजबूत स्वाद और खास खुशबू के लिए दुनियाभर में मशहूर है। देखें इसकी खासियत, बाजार में कीमत कितनी होती है और बेस्ट क्वालिटी चाय खरीदने के आसान तरीके, तो असम की चाय के प्रकार।

Image

Assam Tea

अगर सुबह की शुरुआत और शाम का सुकून चाय की चुस्की से हो, तो दिन सच में खास बन जाता है। वहीं अगर Tea के कप में चाय दुनिया भर में मशहूर Assam की हो, तो फिर क्या ही बात है। भारतीयों के लिए चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक एहसास है, जो हर घूंट के साथ आपको ताजगी और ऊर्जा से भर देता है। भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित ब्रह्मपुत्र घाटी में उगने वाली असम की चाय अपनी कड़क ताकत और गहरे रंग के कारण दुनिया भर में अलग पहचान रखती है। यही वजह है कि भारत ही नहीं, विदेशों में भी इसकी भारी डिमांड रहती है। लेकिन जब मार्केट में इतनी सारी वैरायटी मौजूद हो, तो सही चाय चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में देखें कौन सी चाय सबसे अच्छी है, कितने रुपये में मिलती है और असली क्वालिटी कैसे पहचानें।

असम की चाय की खासियत

असम की चाय अपने गाढ़ी रंग और स्ट्रांग स्वाद के लिए जानी जाती है। जब इसे कप में डाला जाता है, तो इसका रंग गहरा लाल-भूरा दिखाई देता है, जो इसकी क्वालिटी का संकेत होता है। इसमें हल्का माल्टी फ्लेवर होता है, जो इसे बाकी चायों से अलग बनाता है। खास बात यह है कि दूध मिलाने के बाद भी इसका स्वाद फीका नहीं पड़ता, बल्कि और ज्यादा रिच हो जाता है। इसमें कैफीन की मात्रा भी थोड़ी ज्यादा होती है, जिससे इसे पीने के बाद तुरंत ताजगी महसूस होती है।

Assam Tea Garden

Assam Tea Garden

असम चाय की कीमत

असम चाय की कीमत उसकी क्वालिटी, प्रोसेसिंग और ग्रेड पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली CTC चाय 250 से 600 रुपये प्रति किलो के बीच मिल जाती है। इससे बेहतर क्वालिटी की चाय 600 से 1200 रुपये तक हो सकती है। वहीं प्रीमियम या ऑर्थोडॉक्स चाय की कीमत 1200 रुपये से शुरू होकर 3000 रुपये या उससे अधिक तक पहुंच सकती है। ऑर्गेनिक और खास टी गार्डन की चाय और भी महंगी होती है, क्योंकि उसकी क्वालिटी और स्वाद अलग स्तर का होता है।

असम में चाय कैसे खरीदें

अगर आप असम से चाय खरीदना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है कि सीधे टी गार्डन या फैक्ट्री आउटलेट से खरीदें। वहां आपको ताजी और असली चाय मिलती है। स्थानीय बाजारों में भी अच्छी क्वालिटी की चाय उपलब्ध होती है, लेकिन खरीदते समय पैकेट पर गार्डन का नाम, ग्रेड और पैकिंग डेट जरूर देखें।

Assam Tea Leaves

Assam Tea Leaves

बेस्ट क्वालिटी चाय कैसे पहचानें

अच्छी चाय की पहचान उसकी पत्तियों, खुशबू और स्वाद से की जा सकती है। पत्तियां साफ और एक जैसी होनी चाहिए, ज्यादा टूटी या धूल जैसी नहीं। चाय की खुशबू ताजी और हल्की होनी चाहिए।

कौन सी चाय सबसे बेस्ट है और इसके प्रकार

असम में कई तरह की चाय मिलती है। रोजमर्रा के लिए CTC चाय सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है, क्योंकि यह किफायती और कड़क होती है। वहीं ऑर्थोडॉक्स चाय प्रीमियम मानी जाती है, जिसका स्वाद हल्का और खुशबूदार होता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article