Working Pregnant Women Tips: वर्किंग प्रेगनेंट महिलाएं इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना हो सकती है परेशानियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 04:05 PM IST

Tips For Working Pregnant Women: वर्किंग वूमेन को प्रेगनेंसी के दौरान अपना खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इस दौरान हमारा शरीर कमजोर होता है और हमें आराम और अच्छे खान-पान की बेहद जरूरत होती है।

Working Pregnant Women Tips: वर्किंग प्रेगनेंट महिलाएं इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना हो सकती है परेशानियां
Photo Credit: Instagram

Pregnant Women Working Tips: प्रेगनेंसी का टाइम पीरियड हर महिला के लिए खास होता है। इस दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होती है, क्योंकि इस दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। इन परेशानियों के चलते उन्हें रोजमर्रा का काम भी करना पड़ता है। वहीं अगर महिला वर्किंग है तो उसे घर और काम दोनों की जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। प्रेगनेंसी के दौरान वर्किंग वूमेन को खास ध्यान देना पड़ता है। तमाम जिम्मेदारियों के बीच जो गर्भवती महिला ऑफिस जाती है। उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है इसलिए गर्भवती महिलाओं को काम के दौरान कुछ बातों का खास तौर से ध्यान देना चाहिए। जानिए वर्किंग वूमेन को प्रेगनेंसी के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

खाएं हेल्दी फूड

प्रेगनेंसी के दौरान भूख लगने पर बाहर की चीजों को खाने से बचें। ऐसे में बेहतर होगा कि आप घर से ही अपना टिफिन पैक करें और वही खाएं। आप अपना स्‍नैक्‍स भी खुद ही अपने साथ रखें। इसके लिए आप देसी घी में फ्राई मखाने, सलाद, केला, सेव आदि नास्ते के तौर पर ले सकती है। ये स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

न करें नाइट शिफ्ट

प्रेगनेंसी में महिलाओं को अधिक कार्य करने से बचना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान सप्ताह में 40 घंटे से अधिक कार्य नहीं करना चाहिए। इससे मिसकैरिज होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी में महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने से बचना चाहिए। दरअसल, नाइट शिफ्ट में काम करने से सोने के पैटर्न में बदलाव आता है, जिसकी वजह से आपको स्ट्रेस जैसी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है।

लटकाकर न रखें पैर

कुर्सी पर लंबे समय तक पैरों को लटकाकर बैठने से आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान काम करते वक्त अपने टेबल के लिए छोटा का टेबल या स्टूल रखें। इससे आपके पैरों को आराम महसूस होगा। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

End of Article