Hair Tips: गर्मियों में बालों की चिपचिपाहट व बदबू को करें बाय-बाय, इन घरेलू नुस्खे से बनाएं हेल्दी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 03:30 PM IST

Tips For Healthy Hair: गर्मियों में बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि गर्मी में पसीने की वजह से बाल चिपचिपी व बदबू मारने लगते हैं। ऐसे भी कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

Hair Tips: गर्मियों में बालों की चिपचिपाहट व बदबू को करें बाय-बाय, इन घरेलू नुस्खे से बनाएं हेल्दी
Photo Credit: Instagram

Hair Care Tips in Summer: लंबे घने और सुंदर बालों की तमन्ना हर किसी की होती है, लेकिन गर्मी में बालों को सुरक्षित रख पाना काफी मुश्किल होता है। गर्मियों में जैसे स्किन का बुरा हाल होता है वैसे ही बालों का भी होता है। गर्मियों में बाल पसीने की वजह से चिपचिपे होने लगते हैं। बालों में चिपचिपाहट की वजह से खुजली की भी समस्या हो जाती है। इसके साथ ही पसीने की वजह से बालों में बदबू भी आने लगती हैं। ऐसे में हर कोई रोज बालों को शैंपू करता है, लेकिन बालों को रोज शैंपू करने से बाल कमजोर और ड्राई हो जाते हैं। गर्मियों में बालों को चिपचिपाहट से दूर व सुरक्षित रखने के लिए कुछ घरेलू टिप्स है। जिन्हें अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं गर्मियों में बालों का खास ख्याल रखने के लिए क्या करना चाहिए...

गर्मियों में लोग दही का सेवन ज्यादा करते हैं, ताकि शरीर में तरल पदार्थों की कमी ना हो। ऐसे ही दही का इस्तेमाल गर्मियों में बालों में करने से कई फायदे होते हैं। दही से बालों की चिपचिपाहट दूर हो जाती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए बालों को धोने से पहले बालों में दही से मालिश कर लें। इसके बाद 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर बाल धो लें।

हफ्ते में एक बार गुलाबजल से धो लें बाल

बालों को हफ्ते में एक बार गुलाब जल से धोने से बालों की चिपचिपाहट और बदबू दूर होती है। बालों को गुलाब जल से धोने से बाल खुशबूदार और मुलायम बनते हैं।

नींबू से करें वॉश

गर्मियों में नींबू स्वास्थ्य और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। नींबू का इस्तेमाल बालों में करने से बाल चमकदार व डैंड्रफ से मुक्त होते हैं। बालों को धोने से पहले नींबू के टुकड़े से बालों की जड़ में अच्छे से मसाज कर लेना चाहिए। इससे बाल मजबूत भी होते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

End of Article