Teacher's Day 2022: शिक्षक दिवस का इतिहास, महत्व और अन्य तथ्य, जानें यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 06:10 PM IST

Teacher's Day 2022 Date, History in Hindi, Shikshak Diwas Kyu Manaya Jata Hai: देश भर में 5 सितंबर को टीचर्स डे यानी शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को हम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की बर्थ एनिवर्सरी पर सेलिब्रेट करते हैं। जानें टीचर्स डे का इतिहास, महत्व और अन्य तथ्य।

Teacher's Day 2022: शिक्षक दिवस का इतिहास, महत्व और अन्य तथ्य, जानें यहां

Teacher's Day 2022 Date, History in Hindi : किसी के व्यक्तित्व या भविष्य को सही मोड़ देने में गुरु की सबसे बड़ी भूमिका होती है। एक गुरु ही इंसान को जीवन का सही मार्ग चुनने की समझ दे सकता है। इसी के जरिए सफलता की सीढ़ियों तक पहुंचा जा सकता है। यही वजह है कि हमारे देश में शिक्षकों का सम्मान है और उन्हें माता-पिता से भी ऊंचा दर्जा दिया जाता है। गुरु की अहमियत को बतलाने के लिए भारत में हर साल शिक्षक दिवस या टीचर्स डे मनाया जाता है। यह खास दिन शिक्षक को सम्मानित करने और आभार व्यक्त करने के लिए होता है। आइए जानते हैं कि शिक्षक दिवस का सेलिब्रेशन किस तारीख को होता है।

Shikshak Diwas Kyu Manaya jata hai

भारत में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे या शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस बार 5 सितंबर को सोमवार का दिन है। इस दिन देश के दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस भी होता है। इसी मौके को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आपको बता दें कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति भी थे।

Teachers Day History in Hindi 2022    

दरअसल, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन  खुद एक शिक्षक थे। सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने जब राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया, तब कुछ लोगों ने उनका जन्मदिन मनाने की अनुमति मांगी। इस पर पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे जन्मदिन को अलग से मनाने से बेहतर है कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। इसी के बाद से हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाए जाने का चलन है। 

यह दिन हमारे जीवन में शिक्षकों के महत्व के बारे में जानने और समझने के लिए होता है। हर साल 5 सितंबर की तारीख को स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आपको बता दें कि भारत में जहां शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है तो वहीं दूसरे देशों में अक्टूबर माह के दौरान सेलिब्रेशन होता है।

End of Article