Skin Care Tips: चेहरे को चमकाने के लिए इस तरह लगाएं मसूर दाल, ब्लैकहेड्स से भी मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 06:41 AM IST

Face Scrub To Remove Blackheads: मसूर की दाल सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, वहीं इसे चेहरे की स्किन पर लगाने से चेहरा चमक उठता है।

Skin Care Tips: चेहरे को चमकाने के लिए इस तरह लगाएं मसूर दाल, ब्लैकहेड्स से भी मिलेगा छुटकारा

Home Made Face Scrub: मसूर की दाल ज्यादातर लोगों ने खाई होगी और यह कई लोगों को पसंद भी होती है। मसूर की दाल सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। मसूर की दाल में पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसमें कैलोरी और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए लोग इसका सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं मसूर की दाल सिर्फ खाने में ही फायदा नहीं करती बल्कि इसके इस्तेमाल से चेहरे की कई समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। मसूर की दाल में पाए जाने वाले एक्सफोलिएट गुण स्किन को हेल्दी रखते हैं। मसूर की दाल से बना होममेड स्क्रब लगाकर आप चेहरे से संबंधित तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। मसूर की दाल को चेहरे पर लगाने से यह चेहरे की स्किन में जान फूंक देती हैं। इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आइए जानते हैं मसूर की दाल से कैसे बनाएं होममेड स्क्रब और कैसे करें इसका इस्तेमाल।

ऐसे बनाएं फेसपैक

मसूर की दाल से फेसपैक बनाने के लिए मसूर की दाल को रात भर पानी में भिगो दें। फिर सुबह उठकर मिक्सी में पीस लें। अब इसमें आवश्यकतानुसार कच्चा दूध, एक चम्मच बादाम का तेल, थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर 25 से 30 मिनट तब ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर बाद चेहरे को ठंडा पानी से धोएं। धोते समय इसे चेहरे पर मसाज करते हुए धुले।

स्क्रब से दूर करें ब्लैकहेड्स

मसूर की दाल का स्क्रब बनाने के लिए इसे रात भर पानी में भिगोकर सुबह पीस लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा देसी घी मिक्स करें और अब इसे चेहरे पर अच्छे से स्क्रब करें। नाक के आसपास अच्छे से कुछ देर तक स्क्रब करते रहें, क्योंकि नाक व फोरहेड में ज्यादा ब्लैकहेड्स नजर आते हैं। यह डेड स्किन को हटाकर साफ कर देगी और चेहरे में ग्लो लाएगी।

 डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

End of Article