Independence Day Rangoli Designs 2022: आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने घर को दें शानदार लुक, देखें रंगोली डिजाइंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 06:05 AM IST

Independence Day Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: इस वर्ष हर एक भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मनाने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर यह खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन बनाकर अपने घर को नया लुक दें।

Independence Day Rangoli Designs 2022: आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने घर को दें शानदार लुक, देखें रंगोली डिजाइंस
Photo Credit: Instagram

Independence Day Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: हर एक भारतीय के लिए इस साल स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर एक भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मनाने वाला है। ऐसे में भारतीय सरकार हर घर तिरंगा अभियान भी चला रही है। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही हर एक भारतीय में जोश और उत्साह देखा जा रहा है। आजादी दिवस से पहले ही लोग इस दिन की तैयारी जोरों शोरों से कर रहे हैं। भारत में स्वतंत्रता दिवस त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर जगह रौनक रहती है और हर कोई देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। इस खास मौके पर लोग अपने घरों में, स्कूलों में और दफ्तरों में रंगोली डिजाइन बनाते हैं। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के लिए खूबसूरत रंगोली डिजाइंस देख रहे हैं तो इस लेख में कुछ बेहतरीन आइडियाज दिए गए हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं स्पेशल रंगोली 

स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर को देशभक्ति के रंग से रंगने के लिए ऐसे रंगोली डिजाइन बनाएं जिसमें भारत की झलक नजर आए। इस दिन अगर आप केसरी, सफेद और हरे रंग से रंगोली बनाएंगे तो आपके घर पर चार चांद लग जाएंगे। आप इन तीनों रंगों का इस्तेमाल करके एक से बढ़कर एक रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आप रंगोली में भारत का झंडा बना सकते हैं। इसके साथ आप भारत माता की रंगोली भी बना सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आप इन तीनों रंगों का इस्तेमाल करके फ्लोरल डिजाइन भी बना सकते हैं।

अगर आप फ्लोरल डिजाइन ना बनाकर कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो मोरनी डिजाइन बेस्ट रहेगा। रंगोली में लोगों को मोरनी डिजाइन बहुत पसंद आता है। यह बनाने में भी आसान होता है और दिखने में खूबसूरत भी होता है। मोरनी डिजाइन के साथ आप इन रंगों की मदद से स्वतंत्रता दिवस भी सकते हैं। 

अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है तो आप इस दिन कुछ आसान से पैटर्न्स भी बना सकते हैं। इसके साथ यहां कुछ बेहद सिंपल रंगोली डिजाइंस भी दिए गए हैं जो आप आसानी से बना लेगें।

End of Article