Party Hairstyle: शादी या फंक्शन में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, ट्राई करें ये लेटेस्ट हेयरस्टाइल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 07:04 PM IST

Party Hairstyle: शादी हो पार्टी हो या फिर कोई फंक्शन, हर किसी की चाह होती है कि वो सबसे अलग और सबसे सुंदर दिखे। ऐसे में हेयरस्टाइल का अहम रोल होता है। आप अलग-अलग हेयरस्टाइल अपनाकर बेहद स्टनिंग लग सकती हैं।

Party Hairstyle: शादी या फंक्शन में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, ट्राई करें ये लेटेस्ट हेयरस्टाइल
Photo Credit: Instagram

Party Hairstyle:  शादी और पार्टी का सीजन चल रहा है, ऐसे में हर कोई चाहता है कि वह अलग और सुंदर दिखे। किसी भी लुक को पूरा करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण रोल बालों का होता है। जरूरी नहीं है कि आप पार्लर ही जाएं, आप अपने लुक को घर में ही अलग-अलग तरह के बालों के स्टाइल से डिफरेंट बना सकती हैं। अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो आप उसके साथ मेसी बन बना सकती हैं, गजरा लगा सकती हैं, ओपन हेयर कर सकती हैं। आपके पास बहुत सारे तरीके हैं जिससे आप खुद को सबसे अलग और अनोखा दिखा सकती हैं।

स्टाइल जो आजकल हैं बहुत ट्रेंड में

सबसे पहले आलिया भट्ट का हाफ टाई हेयर लुक है। यह लुक आजकल बहुत ट्रेंड में है और बहुत ही आसान भी है। इसमें आप आगे से बालों को पीछे ले जाते हुए आधा टाई करते हैं और पीछे से बाल खुले रहते हैं। आप बालों को सॉफ्ट कर्ल भी कर सकती हैं, यह हेयर स्टाइल आपको स्टाइलिश लुक देगा। इस हेयर स्टाइल को आप साड़ी से लेकर सूट सलवार तक किसी भी आउटफिट पर बना सकती हैं।

alia bhatt

बालों को कर सकती हैं कर्ल
आप अपने बालों को हल्के कर्ल भी कर सकती हैं। हेयर स्टाइल भी बहुत इजी और बहुत ट्रेंडी है। इसे आप जितने आसानी से बना सकते हैं, इन्हें मैनेज करना भी उतना ही आसान होता है। बालों को कर्ल आप आराम से अपने घर पर भी ही सकती हैं। हल्के कर्ल बहुत अच्छे लगते हैं। आप इसे साड़ी से लेकर सूट तक और गाउन सभी ड्रेसेस में बना सकती हैं।

aishwarya

ट्रेंड में है फ्रेंच चोटी
श्रद्धा कपूर का फ्रेंच चोटी लुक आजकल चर्चा में है। फ्रेंच चोटी फेस्टिवल से लेकर शादी पार्टी सबमें चार चांद लगा देती है। स्पेशली लड़कियों के लिए यह हेयर स्टाइल बहुत ट्रेंडी है। आप इस हेयर स्टाइल को सूट, साड़ी, जींस-टॉप सबके साथ बना सकती हैं। यह स्टाइल आपको बहुत खूबसूरत और पारंपरिक लुक देता है।

shraddha kapoor

पोनीटेल लुक करें ट्राई
आजकल सेलिब्रिटीज बहुत सिंपल पोनीटेल लुक क्रिएट करती हैं। किसी भी एथेनिक ड्रेस या फिर कोई वेस्टर्न ड्रेस पर भी आप इस हेयर स्टाइल के साथ जा सकते हैं। आप सिंपल पोनीटेल बना सकती हैं या फ्रंट से लेफ्ट राइट पतली चोटी बना सकती हैं।

ponytel



हेयरस्टाइल में बालों को स्टाइल करते समय अपने चेहरे की बनावट भी देख लें। अलग-अलग प्रकार के चेहरों पर अलग तरीक़े की स्टाइल अच्छे लगते हैं। जो हेयरस्टाइल अनुष्का के चेहरे पर फिट बैठेगा वो जरूरी नही ऐश्वर्या के चेहरे पर भी फिट बैठे।

End of Article