Recipe of Sattu Sharbat: गर्मियों में इस तरह मिनटों में बनाएं सत्तू का शरबत, मिलेंगे कई फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 06:00 PM IST

How tT Make Sattu Ka Salt And Sweet Sharbat: सत्तू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका शरबत शरीर में एनर्जी देता है। गर्मियों में यह सबसे फायदेमंद एनर्जी ड्रिंक है। इसका सेवन मीठा और नमकीन दोनों तरह के शरबत बनाकर किया जा सकता है।

Recipe of Sattu Sharbat: गर्मियों में इस तरह मिनटों में बनाएं सत्तू का शरबत, मिलेंगे कई फायदे
Photo Credit: Instagram

Sattu Ka Sharbat Recipe: गर्मी के मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चिलचिलाती गर्मी में खुद को बचाने के लिए लोग हर तरह की कोशिश करते हैं। इसके लिए हर एक व्यक्ति एनर्जी ड्रिंक से लेकर खानपान पर विशेष ध्यान देता है, लेकिन ये ड्रिंक और खानपान हमें कुछ समय के लिए ही राहत देते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ड्रिंक्स ऐसे भी होते हैं, जो हमें दिनभर तरोताजा रखने में मदद करते हैं। ये ड्रिंक है सत्तू का शरबत। सत्तू का शरबत आसानी से घर में बनाया जा सकता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। गर्मियों के मौसम में ये परफेक्ट ड्रिंक है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। इसका सेवन पराठा बनाकर भी लोग करते हैं। वहीं बिहार में लोग लिट्टी चोखा बना कर भी इससे खाते हैं, लेकिन कई लोग इसका शरबत भी बनाकर पीते हैं। इसका शरबत मीठा व नमकीन दोनों तरीके से बनाया जा सकता है। यह गर्मियों में कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि...

सत्तू का मीठा शरबत

सत्तू का दो तरीके से शरबत बनाया जा सकता है। यह मीठा और नमकीन दोनों तरीके से बनता है। मीठा बनाने के लिए एक बर्तन में सत्तू उसमें पीने अनुसार पानी व चीनी डाल लें। चीनी की जगह अगर गुड़ हो तो वह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होगा। इसके मिश्रण को अच्छे से हिलाए ध्यान रहें कि इसमें गुलठी ना पड़े। इसमें चाहे तो आप बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं और फिर इसे पीलें। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है यह एनर्जी ड्रिंक के बराबर असर करता है।

नमकीन शरबत

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि भी काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले बर्तन में दो कप पानी लेना है, फिर इसमें सत्तू पाउडर डाल दें। इसके बाद उसने जीरा, प्याज और धनिया डाल दें। इसमें नींबू का रस भी मिक्स कर दें। इसके बाद से पुदीने की पत्तियां और नमक मिक्स करें। इसमें स्वादानुसार नमक भी डालें और इसके मिश्रण को घोल लें और फिर सबको सर्व करें।

End of Article