Hindi Diwas 2021: 14 सितंबर के दिन ही को क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानें पूरा इतिहास और महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2021, 06:36 AM IST

Hindi Diwas 2021 Date, Hindi Diwas history, Hindi Diwas kyon manate hain: देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था। जानिए इसका पूरा इतिहास।

Hindi Diwas 2021: 14 सितंबर के दिन ही को क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानें पूरा इतिहास और महत्व

Hindi Diwas date and history : हिंदी मन के बंद ताले को खोल सकती है, इसी कारण हिंदी को मन की भाषा कहा जाता है।  हिंदी भाषीय लोगों के लिए 14 सितंबर का दिन बेहद खास होता है, इस दिन देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। स्कूल, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयो में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साल 1947 में अंग्रेजी हुकूमत से आजादी के बाद भारत के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा था। क्योंकि भारत में सैकड़ो भाषाएं और हजारो बोलियां बोली जाती थी। इसे ध्यान में रखते हुए संविधान सभा ने 14 सिंतबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया। इसके बाद से इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं क्या है हिंदी दिवस का इतिहास और इस साल हिंदी दिवस की थीम।  

हिंदी दिवस का इतिहास, History of Hindi Diwas 

दरअसल साल 1946 में आजादी के बाद जब संविधान सभा के सामने राष्ट्रभाषा का सवाल खड़ा हुआ, तब संविधान निर्माताओं के सामने हिंदी ही सबसे बेहतर विकल्प के रूप में सामने आई। हालांकि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने पर कुछ लोग इसके विरोध में भी थे। तब हिंदी और इंग्लिश दोनों को आधिकारिक भाषा चुना गया। इसके बाद संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा घोषित किया। वहीं राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की सिफारिश के बाद से 14 सितंबर 1953 से हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। आपको बता दें पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है।

हिंदी दिवस का महत्व, Hindi diwas significance 

हिंदी दिवस को स्कूल, कॉलेजों और कार्यालयों के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी मनाया जाता है। इस दिन साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर छात्रों को हिंदी भाषा के महत्व और इतिहास के बारे में बताया जाता है। हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति उन सभी लोगों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने हिंदी भाषा के किसी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की है।

विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में अंतर

विश्व हिंदी दिवस दुनिया भर में 10 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिंदी का प्रचार प्रसार करना है। वहीं इसके कुछ महीने बाद ही राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। लोग अक्सर विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस को लेकर असमंजस की स्थिति में पड़ जाते हैं और इसके बीच अंतर ना पता होने के कारण इसे एक ही समझ लेते हैं। लेकिन आपको बता दें राष्ट्रीय हिंदी दिवस उस दिन मनाया जाता है, जिस दिन संविधाव सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया था। जबकि विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देना है।
 

End of Article