Happy Hanuman Jayanti 2022 Wishes, Shayari: दोस्तों को इन शायरियों से दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 06:00 AM IST

Happy Hanuman Jayanti 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: भगवान हनुमान जी को संकटमोचक माना गया है जो भक्तों के दुख को हर लेते है। 16 अप्रैल को हनुमान जयंती है और इस मौके पर आप अपनों को इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए बधाई दे सकते है। आप शायरी के जरिए भी अपनों को हनुमान जयंती की मुबारकबाद दे सकते हैं।

Happy Hanuman Jayanti 2022 Wishes, Shayari: दोस्तों को इन शायरियों से दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

Happy Hanuman Jayanti 2022 Wishes, Shayari: भगवान श्री रामचंद्र के परम भक्त हनुमान जी की जयंती पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस साल उनकी जयंती 16 अप्रैल को पड़ रही है। लोगों का मानना है कि इस दिन जो भी लोग मन से बजरंगबील की पूजा-पाठ करते हैं, हनुमान जी उनकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं।

मान्यताओं के अनुसार, संकटमोचक हनुमान जी की पूजा करने से जातक को किसी भी प्रकार की चिंता और भय नहीं सताती है। तो आप भी विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा करें और इन मैसेज, कोट्स, शायरी के जरिए सबको हनुमान जयंती की मुबारकबाद दें। 

जिनके मन में है श्रीराम,
जिनके तन में हैं श्री राम।
जग में सबसे हैं वो बलवान,
ऐसे प्यारे मेरे हनुमान।
जय श्रीराम जय हनुमान



हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे
करते तुम भक्तों के सपने पूरे
मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे
राम-सीता को लगते सबसे प्यारे।।
Happy Hanuman Jayanti 2022!



आया जन्म दिवस राम भक्त हनुमान का,
अंजनी के लाल का, पवन पुत्र हनुमान का।
लगाओ सब मिलकर जयकारा हनुमान का,
सबको शुभ हो जन्मदिवस भगवान का।
Happy Hanuman Jayanti



बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है,
दर पर तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है,
रामजी के चरणों में ध्यान होता है,
आपके दर्शन से बिगड़ा हर काम होता है।
Happy Hanuman Jayanti!



करो कृपा मुझ पर है हनुमान,
जीवन-भर करूं मैं तुम्हे प्रणाम।
जग में सब तेरे ही गुण गाते हैं,
हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते हैं।
Happy Hanuman Jayanti 2022 



जिनको श्रीराम का वरदान है,
गदा धारी जिनकी शान है,
बजरंगी जिनकी पहचान है,
संकट मोचन वो हनुमान है


बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है
दर पर तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है
राम जी के चरणों में ध्यान होता है
इनके दर्शन से बिगड़ा हर काम होता है


आया जन्म दिवस श्रीराम भक्त वीर हनुमान का
माता अंजनी के लाल का पवन पुत्र हनुमान का
सब मिलकर बोलो जयकार वीर हनुमान का
सबको बधाई हो जन्म दिवस राम भक्त श्री हनुमान का
Wish you Happy Hanuman Jayanti 2022



जन्म दिवस है आज राम भक्त हनुमान का,
पवन पुत्र, बजरंग बली भगवान का,
मिल कर करो गुणगान उस बलवान का।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं


राम का हूं भक्त मैं रूद्र का अवतार हूं
अंजनी का लाल हूं मैं दुर्जनों का काल हूं
साधुजन के साथ हूं मैं निर्बलो की आस हूं
सद्गुणों का मान हूं मैं हां मैं वीर हनुमान हूं
हनुमान जयंती की सभी भक्तों को प्रणाम



भीड़ पड़ी तेरे भक्तों पर बजरंगी
सुन लो अर्ज़ अब तो दाता मेरी
हे महावीर अब तो दर्शन दे दो
पूरी कर दो तुम कामना मेरी
हैप्पी हनुमान जयंती



अर्ज मेरी सुनो अंजनी के लाल,
काट दो मेरे घोर दुखों का जाल,
तुम हो मारुती-नन्दन,
दुःख-भंजन निरंजन
करूं मैं आपको दिन रात वन्दन।
Happy Hanuman Jayanti 2022




जला दी लंका रावण की,
मैया सीता को लाए तुम,
पड़ी जब मुश्किल,
राम और लक्ष्मण को बचाए तुम।
आओ अब आ भी जाओ पवन पुत्र,
हम तुम्हे बुलाते हैं,
अब तो दे दो दर्शन भगवन,
ज्योत हम जलाते हैं।






End of Article