Gandhi Jayanti 2021 Quotes: गांधी जी के ये 10 प्रेरक विचार, नैतिक, सामाजिक और मानवीय मूल्यों बताते हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2021, 09:26 AM IST

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi, Gandhi Jayanti 2021 Quotes, Messages: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार लोगों में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति रखते हैं। नए युग में गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। 

Gandhi Jayanti 2021 Quotes: गांधी जी के ये 10 प्रेरक विचार, नैतिक, सामाजिक और मानवीय मूल्यों बताते हैं

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi:​ भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी बेहद प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वर्ष 1869 में, 02 अक्टूबर को गांधी जी का जन्म गुजरात के पोरबंदर जिले में हुआ था। महात्मा गांधी के जन्म तिथि को यादगार बनाने के लिए हर वर्ष 02 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। महात्मा गांधी बेहद साधारण व्यक्ति थे मगर उनकी सोच बहुत महान थी। उनके महान विचारों की वजह से भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होने में मदद मिली थी। भारत को अंग्रेजों की बेड़ियों से आजाद करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कई कुर्बानियां देनी पड़ी थीं। गुलामी की जंजीरों से आजादी पाने में गांधी जी के विचार बहुत प्रभावशाली साबित हुए थे। बापू के विचार नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हैं। गांधी जयंती 2021 के अवसर पर यहां पढ़ें गांधीजी के कुछ प्रेरक विचार। 

व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है। वह जो सोचता है, वह बन जाता है।

कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है। क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है।

ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है। यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।

धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है।

गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।

आप जो करते हैं वह नगण्य होगा। लेकिन आपके लिए वह करना बहुत अहम है।

हम जो करते हैं और हम जो कर सकते हैं, इसके बीच का अंतर दुनिया की ज्यादातर समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त होगा।

किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं।

कोई कायर प्यार नहीं कर सकता है; यह तो बहादुर की निशानी है।

बापू ने कहा कि स्वास्थ्य ही असली संपत्ति है, न कि सोना और चांदी।

End of Article