Perfume and Deodorant Difference: परफ्यूम और डियो में क्या अंतर है, जान लेंगे तो कहलाएंगे स्मार्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 06:57 PM IST

Difference Between Deodorant and Perfume: परफ्यूम और डिओडरेंट का इस्तेमाल लोग खुद को महकाने के लिए करते हैं, लेकिन बहुत से लोग परफ्यूम और डिओडरेंट में अंतर नहीं समझ पाते हैं। यह दोनों ही ब्यूटी प्रोडक्ट है लेकिन इनमें अंतर काफी ज्यादा है।

Perfume and Deodorant Difference: परफ्यूम और डियो में क्या अंतर है, जान लेंगे तो कहलाएंगे स्मार्ट
Photo Credit: Instagram

Difference Between Perfume and Deo: परफ्यूम और डियो आपकी पर्सनालिटी को मेंटेन करता है। कुछ लोगों को परफ्यूम लगाना पसंद होता है, तो कुछ लोगों को डिओडरेंट लगाना पसंद होता है। गर्मियों में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। गर्मियों में ज्यादा पसीना और उससे आने वाली बदबू को परफ्यूम और डिओडरेंट दूर करता है और शरीर को ताजगी देता है, लेकिन कुछ लोगों को परफ्यूम और डिओडरेंट में काफी कंफ्यूजन होता है। उनको लगता है दोनों एक ही है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। डिओडरेंट और परफ्यूम में बहुत अंतर है और इस अंतर को समझना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं डिओडरेंट और परफ्यूम में क्या अंतर है और इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए...

डिओडरेंट 

डिओडरेंट खुशबूदार प्रोडक्ट है। डिओडरेंट को डियो व डिओ के नाम से भी जाना जाता है। यह खुशबू वाले तेल से बनता है। यह गर्मियों में हमारे शरीर को फ्रेश रखता है और पसीने से आने वाली दुर्गंध और बैक्टीरिया को शरीर से दूर करता है। गर्मियों में ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। डिओडरेंट को अंडरआर्म्स, गले, गर्दन व पीठ पर इस्तेमाल किया जाता है। डिओडरेंट की खुशबू ज्यादा टिकाऊ नहीं होती है जबकि परफ्यूम की खुशबु काफी देर तक रहती है। 

परफ्यूम

परफ्यूम को इत्र के नाम से भी जाना जाता है। यह भी एक खुशबूदार प्रोडक्ट है, जो हमारे शरीर को एक अलग खुशबू देती हैं। परफ्यूम में तेल, पानी और अल्कोहल मिली होती हैं। परफ्यूम में 20 प्रतिशत खुशबू वाला तेल होता है। परफ्यूम को शरीर में ना छिड़कर कर इसे कपड़ों में छिड़का जाता है। परफ्यूम की खुशबू की डिओडरेंट की खुशबू के मुताबिक काफी तेज होती है और इसकी खुशबू काफी देर तक टिकी रहती हैं। इसे एक बार लगाने से कम से कम 12 घंटे तक इसकी खुशबू पूरे शरीर में महकती है। परफ्यूम एक ब्यूटी प्रोडक्ट है। यह डिओडरेंट के मुताबिक ज्यादा समय तक चलने वाला प्रोडक्ट है। यह पसीने को सोख कर काफी देर तक शरीर को फ्रेश रखता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

End of Article