New OTT Release This Week: अगर आप इस हफ्ते घर बैठे कुछ नया और दिलचस्प देखने की तैयारी कर रहे हैं, तो ओटीटी पर आपके लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं। 23 से 29 नवंबर के बीच अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में लौट रहे हैं, तो ऋचा चड्ढा की 'दिल्ली 2021' कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान लोगों की मुश्किलों और संघर्ष की कहानी दिखाएगी। वहीं, 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी। 'ढाई चाल' में राजनीति का खेल होगा, जबकि 'ब्लेड रनर 2099' साइंस फिक्शन पसंद करने वालों के लिए है। इसके अलावा 'सुपरगर्ल' और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भी इस हफ्ते की लिस्ट में शामिल हैं।
ऋचा चड्ढा की ये फिल्म दिल्ली में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान की कहानी दिखाती है। इसमें नर्स मनजोत अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की कमी के बीच मरीजों की जान बचाने की कोशिश करती है। ये फिल्म जी5 पर 25 नवंबर को रिलीज होगी।
अजय देवगन की इस फिल्म में विजय सालगांवकर की कहानी आगे बढ़ती है। इस बार क्राइम ब्रांच के अधिकारी एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) पुराने केस में नए सबूत मिलने के बाद जांच दोबारा शुरू करते हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर 27 नवंबर से देख सकते हैं।
गगन अरोड़ा की ये सीरीज छात्र राजनीति की दुनिया पर बेस्ड है। कहानी मयूर नाम के एक छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज में बदलाव लाना चाहता है। ये सीरीज 27 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ये फिल्म संत नीम करोली बाबा के जीवन पर बेस्ड है। इसमें शोभिनव सतैया ने लक्ष्मी नारायण का किरदार निभाया है, जो आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से फेमस हुए। सोनीलिव पर ये फिल्म 27 नवंबर से धमाल मचाने वाली है।
ये साइंस फिक्शन सीरीज 'ब्लेड रनर 2049' की कहानी के 50 साल बाद की दुनिया में सेट है। इसमें हंटर शेफर ने कोरा और मिशेल योह ने ओल्वेन का किरदार निभाया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर 25 नवंबर से देख पाएंगे।
मिली एल्कॉक स्टारर यह सुपरहीरो फिल्म कारा जोर-एल की कहानी है। अपने कुत्ते क्रिप्टो के साथ अंतरिक्ष की यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात रूथी नाम की एक एलियन लड़की से होती है। फिल्म 26 नवंबर को जियोहॉटस्टार पर दस्तक देगी।
टॉम हॉलैंड की इस फिल्म में पीटर पार्कर की कहानी आगे बढ़ती है। डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के बाद दुनिया के लोग पीटर को भूल चुके हैं। इस फिल्म को 26 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।