Arjun Tendulkar Wedding: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंधोक के शादी समारोह में क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े सितारे पहुंचे। तेंदुलकर परिवार की बहु सानिया मुंबई के एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से आती हैं और बिजनेस व एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़ी हुई हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और आज परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए।
मुंबई में हुए इस खास समारोह में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए। शादी सिर्फ एक पारिवारिक जश्न नहीं रही, बल्कि यहां स्टाइल और फैशन का भी शानदार नजारा देखने को मिला। सभी क्रिकेटर्स ने इस मौके पर देसी और क्लासी लुक चुना, जो वेडिंग माहौल के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट लगा। किसी ने शेरवानी में शाही अंदाज दिखाया तो किसी ने कुर्ता-पायजामा में सादगी भरा लेकिन आकर्षक लुक कैरी किया। आइए जानते हैं शादी में पहुंचे क्रिकेटर्स के खास स्टाइल के बारे में।
महेंद्र सिंह धोनी का सादगी भरा क्लासी अंदाज
महेंद्र सिंह धोनी इस शादी में हमेशा की तरह बेहद सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। उन्होंने ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा पहनकर क्लासी लुक अपनाया। बिना ज्यादा दिखावे के उनका यह सिंपल लेकिन एलिगेंट स्टाइल शादी के माहौल में काफी जंच रहा था।
युवराज सिंह का रॉयल शेरवानी लुक
युवराज सिंह हमेशा से अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। शादी में उन्होंने शेरवानी पहनकर एक शाही अंदाज दिखाया। उनका यह ट्रेडिशनल लुक वेडिंग फंक्शन के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था और उनकी पर्सनैलिटी को और निखार रहा था।
हरभजन सिंह का ट्रेडिशनल और स्मार्ट स्टाइल
हरभजन सिंह ने भी देसी अंदाज में एंट्री की। उन्होंने कुर्ता-पायजामा के ऊपर स्टाइलिश कोट पहनकर अपना लुक और खास बना दिया। ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का यह कॉम्बिनेशन उन्हें काफी स्मार्ट दिखा रहा था।
जहीर खान का एलिगेंट देसी अंदाज
जहीर खान ने इस मौके पर सधा हुआ और क्लासी लुक चुना। उनका देसी स्टाइल वाला सूट और सिम्पल स्टाइलिंग काफी एलिगेंट लग रही थी। उनका लुक ज्यादा भड़कीला नहीं था, लेकिन बेहद ग्रेसफुल नजर आया।
श्रेयस अय्यर का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक
श्रेयस अय्यर अपने फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। शादी में उन्होंने कुर्ता-पायजामा पहनकर देसी अंदाज में स्टाइल दिखाया। उनका यह ट्रेडिशनल आउटफिट काफी स्टाइलिश लग रहा था और उनका आत्मविश्वास भी साफ झलक रहा था।
सुरेश रैना का देसी और स्मार्ट लुक
सुरेश रैना भी इस शादी समारोह में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। उन्होंने कुर्ता-पायजामा के साथ बेस कोट पहनकर क्लासी देसी लुक कैरी किया। उनका यह आउटफिट न ज्यादा भड़कीला था और न ही बहुत साधारण, बल्कि सादा और एलिगेंट का अच्छा मेल नजर आ रहा था। ट्रेडिशनल कपड़ों में उनका यह स्मार्ट अंदाज शादी के माहौल में खूब जंच रहा था।
राहुल द्रविड़ का सादगी भरा शाही लुक
राहुल द्रविड़ का अंदाज हमेशा की तरह सादा लेकिन बेहद क्लासी रहा। उन्होंने शेरवानी पहनकर एक क्लासिक वेडिंग स्टाइल अपनाया। उनका शांत और सधा हुआ व्यक्तित्व इस लुक में भी साफ दिखाई दे रहा था।
वेंकटेश प्रसाद का सिंपल लेकिन खूबसूरत लुक
पूर्व भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी इस समारोह में पारंपरिक अंदाज में नजर आए। उन्होंने धोती-कुर्ता पहनकर सादा लेकिन बेहद एलिगेंट लुक चुना। उनका यह देसी स्टाइल शादी के माहौल में बिल्कुल फिट बैठ रहा था।
गौतम गंभीर का सादा लेकिन क्लासी अंदाज
गौतम गंभीर भी अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंधोक की शादी में देसी अंदाज में पहुंचे। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर बेहद सादा लेकिन क्लासी लुक कैरी किया। उनका यह सिंपल ट्रेडिशनल स्टाइल शादी के माहौल में काफी जंच रहा था। बिना किसी ज्यादा तामझाम के भी उनका अंदाज बेहद एलिगेंट नजर आया, जो उनकी पर्सनैलिटी पर खूब सूट कर रहा था।
अजिंक्य रहाणे का रॉयल जोधपुरी सूट
अजिंक्य रहाणे शादी समारोह में बेहद रॉयल अंदाज में नजर आए। उन्होंने जोधपुरी सूट पहनकर क्लासिक और शाही लुक कैरी किया। उनका यह आउटफिट सादगी के साथ-साथ काफी एलिगेंट भी लग रहा था। जोधपुरी स्टाइल ने उनके पूरे लुक को और खास बना दिया, जिससे वे शादी के माहौल में काफी ग्रेसफुल दिखाई दिए।
