लाइफस्टाइल

किताब पढ़ने का शौक है लेकिन.. समझ नहीं आ रहा कहां से शुरु करें? तो ये 3 टिप्स हो सकती है फायदेमंद

How To Start Reading Books: किताबें पढ़ने की आदत बहुत ही अच्छी होती है, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से कई बार हम किताब पढ़ना शुरु नहीं कर पाते हैं। या बीच में ही छोड़ देते हैं, ऐसे में अगर आप किताब पढ़ना शुरु करना चाहते हैं। तो ये 3 सिंपल टिप्स आपके काम की हो सकती हैं।

Image

किताब कैसे पढ़ें (Photo Credit - Canva)

How To Start Reading Books: किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं.. बेशक ही ये बात सच है और अगर आपको भी किताबों को अपना दोस्त बनाना है तो ये टिप्स काम आ सकती हैं। कई बार हम किताब पढ़ना शुरु करते हैं, लेकिन बीच में छोड़ देते हैं। या फिर सिर्फ सोचते रह जाते हैं और किताबें सामने रखी रह जाती हैं और हम पढ़ नहीं पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है, तो सिंपल सी लाइफस्टाइल टिप्स काम आ सकती हैं।

छोटी शुरुआत करें

अक्सर ही हम ये सोचने लगते हैं कि लंबी किताबें पढ़नी चाहिए या एक ही बार में ज्यादा से ज्यादा पढ़ लेना चाहिए। लेकिन असलियत में ऐसा नहीं होता है। शुरुआत में छोटी कहानियाँ, लेख या फिर 10-15 पेज की किताबें पढ़ें। धीरे-धीरे आपकी रुचि बढ़ेगी और आप लंबी किताबों की ओर बढ़ सकेंगे। ये एक सिंपल लाइफस्टाइल हैक जो न केवल किताब पढ़ने में बल्कि जिंदगी जीने में भी काम आता है।

लक्ष्य तय करें

अगर आप बिना लक्ष्य के काम करने निकलेंगे तो बहुत हद तक संभावना है कि, रास्ता भटक जाएंगे। ऐसे में किताब पढ़ने से पहले भी अपना एक दिन भर का छोटा सा लक्ष्य तैयार करें और उसे जी जीन से पूरा करने का प्रयास करें। पढ़ने की आदत डालने के लिए रोज़ाना एक निश्चित समय निकालें। शुरुआत में सिर्फ 10-15 मिनट भी काफी हैं। धीरे-धीरे इस समय को बढ़ाएँ। सुबह उठकर या रात को सोने से पहले पढ़ने का समय तय करना फायदेमंद हो सकता है।

बोझ न बनाएं

कई बार हम किताब पढ़ने जैसी सिंपल दिमाग को रिलैक्स करने वाली आदत को भी बोझ या काम बना लेते हैं। जिससे किताब पढ़ना काफी मुश्किल हो जाता है, वहीं जब आप पढ़ नहीं पाते हैं तो बुरा लग सकता है। ऐसे में किताब पढ़ने को कोई काम न बनाएं बल्कि इसे एक फन एक्टिविटी बनाएं। जिसमें आप अपनी पसंद का कुछ भी पढ़ सकते हैं।

बेशक ही आपको ये 3 सिंपल टिप्स किताब पढ़ने तो जिंदगी जीने में काफी काम आ सकती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article