लाइफस्टाइल

Home Decor Tips: अनुपमा से लें घर सजाने की 5 टिप्स, बेशक ये होम डेकोर देगा आपके मन को भी सुकून

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jul 23, 2023, 05:09 PM IST

Anupama home decor items (होम डेकोर): घर तो घर होता है, और बेशक जो सुकून अपने घर में मिलता है वो दुनिया की किसी जगह पर मिल ही सकता। तो अगर आपको भी अपना घर बहुत प्रिय और उससे भी ज्यादा प्रिय है घर की साज-सज्जा करना, तो अनुपमा से लें होम डेकोर की ये खास टिप्स। जिन्हें फॉलों कर बेशक आपका घर 5 स्टार के कमरे जैसा लगने लग जाएगा।

Image

Anupama aka rupali ganguly home lifestyle tips anupamaa home decor ideas home hacks

Home Decor Tips Anupama rupali ganguly home hacks (होम डेकोर के आइडियाज): बेशक अपने घर से बेहतर कोई जगह नहीं होती है, और शांति व सुकून अपने घर की चार दीवारी में आता है। वो शायद ही आपको कहीं मिल सकता है, ऐसे में अगर आपको भी अपने घर से और घर की एक एक चीज से प्यार है। दिनभर घर की चीजो को इधर उधर सेट कर घर की सजावट करते रहते हैं, तो अनुपमा फेम रुपाली गांगुली की ये होम डेकोर टिप्स आपके बड़े ही काम की हो सकती हैं। देखें अपने घर को बेहद हसीन बनाने के लिए बढ़िया सी होम डेकोरेशन टिप्स।

Home Decor markets in Delhi, Home decor tips

दीवारों की मरम्मत (Home decor)

Wall Decor

Wall Decor

बहुत ही सुंदर और एस्थेटिक घर डिजाइन करना है, तो अनुपमा के घर जैसी दीवारे आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आपका घर तभी सुंदर लगेगा जब आपकी दीवारों की मरम्मत सही तरीके से की जाए। जी हां तो बहुत ही खूबसूरत घर बनाने के लिए आप दीवारों का रंग थोड़ा लाइट रख पेटिंग्स लगाकर शानदार डेकोर कर सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिव वाइब्स आती हैं।

फर्नीचर (Cheap Furniture Markets in delhi)

Aesthetic Furniture

Aesthetic Furniture

घर की वाइब कुछ बदलनी है, तो फर्नीचर बेहतरीन होना बहुत जरूरी है। आप भी बैठे हो अगर आपका सोफा, बिस्तर, टेबल बढ़िया एस्थेटिक लुक वाले हैं, तो घर अपने आप प्यारा लगने लगेगा। इस तरह का डिजाइनर फर्नीचर काफी अच्छा लगेगा, आप दिल्ली के सस्ते फर्नीचर मार्केट्स जैसे बंजारा मार्केट, कीर्ति नगर, सरोजिनी नगर जाकर ऐसा फर्नीचर कम कीमत में ले सकते हैं।

स्टाइलिश किचन (Modular Kitchen)

Kitchen Decor

Kitchen Decor

घर में किचन भी प्यारा होना बहुत जरूरी है, शानदार होम डेकोर के लिए अनुपमा जैसा किचन गजब लगेगा। पेस्टल रंग और हर चीज के लिए बढ़िया सी अलमारियां बहुत ही लाजवाब लगेंगी। इसलिए घर की साज सज्जा करनी है तो, किचन के सामान को ऐसे जमाया जा सकता है कि कुछ फाल्तु बाहर न दिखे।

प्लांटर्स डेकोरेशन (Plants for decoration)

Planters

Planters

डेकोरेशन के लिए घर के अंदर आप पाम से लेकर मनी प्लांट और अन्य छोटे-बड़े प्लांटर्स लगा सकते हैं। इससे घर में हरियाली और ठंडक तो रहेगी ही, साथ ही साथ पेड़-पौधों के बीच रहने से आपको भी बहुत सकारात्मक महसुस होगा। इसलिए होम डेकोर करना है, तो सबसे पहले घर के लिए ऐसे प्लांटर्स जरूर लेकर आएं या फिर आप घर पर भी DIY कर अपने पेड़-पौधे उगा सकते हैं।

झूला (Home decoration ideas)

Modern Swing

Modern Swing

शानदार से वॉल पेपर, बाहर से आती रौशनी वाली जगह पर आप ऐसा झूला लगा सकते हैं। डिजाइनर स्टाइलिश झूला बच्चों से लेकर बड़ों तक को भी घर में खूब पसंद आएगा। घर में एक ऐसी आराम वाली जगह होनी ही चाहिए।

कंट्रास्टिंग कलर्स (WallPaper Colors)

Contrasting Colors

Contrasting Colors

घर का शानदार होम डेकोर करना है, तो घर के सामान का रंग थोड़ा कंट्रास्टिंग या बिल्कुल ही मोनोक्रोम रखें बेशक तब आपका घर बहुत ही ज्यादा प्यारा लगेगा। आप थोड़ी विंटेज वाइब्स भी क्रिएट कर सकते हैं।

अनुपमा के घर जैसा होम डेकोर कर बेशक आपका घर भी बहुत ही खूबसूरत लगने लगेगा, होम डेकोर कर रहे हैं तो कम से कम एक बार इन टिप्स को जरूर फॉलों करें ही करें।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article