लाइफस्टाइल

अंशुला कपूर के प्री वेडिंग में कपूर बहनों ने क्या पहना? जान्हवी, खुशी से ज्यादा हसीना ने लूट ली महफिल

अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कपूर परिवार की स्टार बेटियों ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान खींचा। जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर बेहद खूबसूरत दिखीं। देखें कौन लगा सबसे बेस्ट, किसका लुक है ट्रेंडी।

Image

Anshula Kapoor Pre Wedding

बॉलीवुड के कपूर परिवार में जब भी कोई खास जश्न होता है, फैशन और ग्लैमर अपने आप सुर्खियों में आ जाते हैं। अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। इस खास मौके पर परिवार की कई चर्चित हसीनाएं एक साथ नजर आईं और हर किसी का स्टाइल देखने लायक था। जान्हवी कपूर अपने सिग्नेचर ग्लैमरस अंदाज में दिखीं, वहीं खुशी कपूर ने ट्रेडिशनल साड़ी लुक से लोगों का दिल जीत लिया। शनाया कपूर ने भी अपने मॉडर्न एथनिक आउटफिट से फैशन गोल्स दिए। हालांकि इन सबके बीच एक और हसीना ऐसी रहीं, जिन्होंने अपने सादगी भरे लेकिन बेहद शाही अंदाज से पूरी महफिल लूट ली।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - 21 दिन चीनी छोड़ने का मुझपर क्या असर हुआ

दुल्हन बनने वाली बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने माता की चौकी में हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला गोल्डन लहंगा और रंग-बिरंगा फ्लोरल दुपट्टा कैरी किया था। उनका ब्राइडल ग्लो पूरे लुक को और खास बना रहा था। डबल दुपट्टा ड्रेप के साथ हैवी गोल्डन ज्वेलरी और लहंगे वाला लुक अपने आप में ही खास था।

Kapoor Sister's At Anshula Kapoor Mata Ki Chowki

वहीं जान्हवी कपूर का लुक हमेशा की तरह ग्लैमरस और रॉयल दिखाई दिया। टिशू सिल्क पेस्टल पिंक स्टाइल की साड़ी और रेड ब्लाउज पहना था। जिसके साथ ट्रेडिशनल जूलरी बढ़िया लगी। उनका यह सिंपल लेकिन एलिगेंट अंदाज काफी संतुलित नजर आया।

खुशी कपूर ने इस मौके पर गुलाबी रंग का सूट चुना। उन्होंने हल्के पेस्टल शेड का बेहद खूबसूरत एम्बेलिश्ड फ्रॉक कुर्ता और शरारा पहना था। जिसके साथ स्टेटमेंट नेकलेस उनके पूरे अंदाज को और आकर्षक बना रहा था। सॉफ्ट मेकअप और स्लीक हेयरस्टाइल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

शनाया कपूर ने पेस्टल ग्रीन टोन वाला एथनिक आउटफिट पहना, जिसमें महीन कढ़ाई और हल्के रंगों का खूबसूरत मेल देखने को मिला। उनका लुक फ्रेश, सॉफ्ट और बेहद ग्रेसफुल दिखाई दिया। मिनिमल मेकअप ने उनकी नैचुरल खूबसूरती को उभारने का काम किया।

हालांकि कपूर बेटियों के अलावा कपूर बहुओं के लुक की भी चर्चा हुई। अंतरा मारवाह और महीप कपूर दोनों के लुक्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। अंतरा ने ग्रीन और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाला शरारा और हॉल्टर नेक कुर्ती पहनी थी। बेशक ही कपूर खानदान की हर महिला का लुक अपने आप में ही खास था। आपको किसका लुक सबसे ज्यादा पसंद आया ?

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article