Aloe vera gel for skin whitening how to use gwar patha (चेहरे पर ग्वार पाठ कैसे लगाएं): चमकती, दमकती, बेदाग त्वचा किसे पसंद नहीं होती, लेकिन लगातार बढ़ते प्रदूषण, खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से स्किन पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। ऐसे में (Aloe vera for skin) बाज़ार में मिल रहे केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल परेशानी और बढ़ा सकता है। इसलिए घर की चीज़े ही चेहरे पर लगाएं, ग्वार पाठा यानी की एलोवेरा ऐसी ही एक रामबाण चीज़ है। जिसका इस्तेमाल आपकी (home remedies for skin whitening) त्वचा के लिए जादू जैसा रहेगा, हालांकि एलोवेरा को भी (How to use aloe vera for skin) त्वचा पर लगाने का एक तरीका होता है। यहां देखें बेहतकीन स्किन के लिए चेहरे पर ग्वार पाठा कैसे लगाएं?
ये भी पढ़ें: रूखी त्वाचा के लिए बढ़िया फेस पैक
How to use aloe vera gel for skin
एलोवेरा जेल को त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। प्रोटीन, विटामिन समेत अन्य पोषक तत्वों से भरपूर एलोवेरा को चेहरे पर लगाने से स्किन में नेचुरल गोरापन, चमक और दमक आती है। इसी के साथ साथ ग्वार पाठा को स्किन पर लगाने से कई सारी स्किन की समस्याएं भी दूर होती हैं। यहां देखें गजब के रिजल्ट्स के लिए एलोवेरा कैसे लगाएं -
खीरे के साथ लगाएं
ग्वार पाठे का इस्तेमाल अगर आप खीरे के साथ करें, तो बेशक बहुत ही बढ़िया परिणाम मिलेंगे। शानदार स्किन के लिए आपको केवल खीरे के 2-3 टुकड़े लेने हैं और फिर उन्हें दो तीन चम्मच एलोवेरा के जेल के साथ मिक्स कर लेना है। इस मिश्रण में आप नींबू का थोड़ा सा रस भी मिला सकते हैं, इस बढ़िया से मिश्रण को अगर आप अपनी स्किन पर लगाएंगे तो आपकी त्वचा बहुत हाइड्रेटेड हो जाएगी एवं आपका चेहरा गर्मियों में भी एकदम खिला खिला नज़र आएगा।
केले के साथ एलोवेरा लगाएं
एलोवेरा के घोल में 2 चम्मच शहद और केले के कुछ टुकड़े मिला लें और बस आपका शानदार से स्किन सॉफ्टिनिंग फेस पैक तैयार है। केले और एलोवेरा वाले इस फेस पैक को अगर आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बेशक ही आपकी स्किन चांद सी चमक उठेगी।
ऑलिव ऑयल के साथ लगाएं
कच्चा एलोवेरा या एलोवेरा के जेल को अगर आप ऑलिव ऑइल के साथ मिलाकर चेहरे पर मल लेंगे तो भी स्किन एकदम चमक उठेगी। इस शानदार घोल से आपकी झुर्रियों से लेकर दाग-धब्बों तक की समस्या दूर हो जाएगी। खासतौर से अगर ये घोल आप रात को सोते वक्त लगाएंगे तो और ज्यादा बेहतर रहेगा।
