लाइफस्टाइल

Face pack for Dry Skin: गर्मियों में ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाए ये फेस पैक, आज ही करें ब्यूटी रूटीन में शामिल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 3, 2023, 03:51 PM IST

गर्मियों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। स्किन का ड्राई होना भी इन समस्याओं में से एक है। ड्राई स्किन की वजह से फेस डल दिखता है। इसके साथ ही रूखी त्वचा होने के कारण खुजली, रैशेज, जलन जैसी समस्याएं भी होने लगती है।

Image

ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाए ये फेस पैक

Face pack for Dry Skin: गर्मियों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। स्किन का ड्राई होना भी इन समस्याओं में से एक है। ड्राई स्किन की वजह से फेस डल दिखता है। इसके साथ ही रूखी त्वचा होने के कारण खुजली, रैशेज, जलन जैसी समस्याएं भी होने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। आज हम आपको कुछ फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

घर पर तैयार करें ये फेस पैक

खीरा फेस मास्क

खीरा स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। खीरा कूलिंग और हाइड्रेटिंग तत्वों से भरपूर होता है। खीरा त्वचा की जलन और खुजली से राहत दिलाता है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए खीरे को छीलकर अच्छे से मैश कर लें और उसमें चीनी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

तरबूज फेस मास्क

तरबूज फेस पैक ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर माना जाता है। एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर तरबूज कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है और स्किन को हेल्दी एंड ग्लोइंग बनाता है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 1 बड़ा चम्मच ताजा तरबूज का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और शहद फेस मास्क

मुल्तानी मिट्टी और शहद फेस मास्क स्किन को मॉइश्चराइज करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इस फेस मास्‍क को तैयार करने के लिए 1 टेबल स्पून मुल्तानी मिट्टी और आधा शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। चेहरा सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article