लाइफस्टाइल

Cannes से पहले ही क्यों हो गए Alia Bhatt के लुक के चर्चे, दशकों पुराना फैशन लेकर यूं लौटी कपूर बहू

कान्स 2026 के लिए फ्रेंच रिवेरा पहुंची आलिया भट्ट का ऑल ब्लैक मोनोक्रोम लुक काफी वायरल हो रहा है। रेड कार्पेट से पहले ही आलिया के इस कैप्री पैंट्स वाले लुक के चर्चे हो गए। देखें इसमें क्या खास है।

Image

Alia Bhatt Reaches French Riviera for cannes 2026

Cannes Film Festival 2026 शुरू होने से पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt ने अपने स्टाइल से फैशन प्रेमियों का ध्यान खींच लिया है। फेस्टिवल के लिए कान्स फ्रेंच रिवेरा पहुंचीं आलिया का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार उन्होंने भारी-भरकम ग्लैमरस आउटफिट की जगह ऐसा क्लासिक फैशन चुना, जिसने लोगों को सीधे 2000s के दौर की याद दिला दी। ब्लैक कलर के शार्प टेलर्ड ब्लेजर और स्किनी ट्राउजर में आलिया का अंदाज बेहद फ्रेंच रिवेरा पहुंचीं आलिया का ब्लैक मोनोक्रोम लुक बेहद क्लासी, पावरफुल और विंटेज वाइब्स से भरपूर नजर आया।

आलिया का मोनोक्रोम लुक

आलिया ने इस लेटेस्ट लुक में Carolina Herrera Spring 2026 कलेक्शन का ब्लैक ब्लेजर पहना था। जिसमें पफ्ड शोल्डर्स और सिंच्ड वेस्ट डिजाइन था। इसके साथ उन्होंने स्किनी कैप्री पैंट्स पेयर कीं, जिसने उनके पूरे लुक को शार्प और एलीगेंट बना दिया।

Gucci एक्सेसरीज ने जोड़ी लग्जरी

आलिया ने अपने लुक के साथ Gucci Jackie 1961 मीडियम शोल्डर बैग कैरी किया। यह बैग लंबे समय से क्लासिक फैशन पीस माना जाता है और कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज की फेवरेट लिस्ट में शामिल है।

इसके अलावा उन्होंने Gucci के राउंड फ्रेम सनग्लासेस पहने, जिसने उनके एयरपोर्ट लुक को और ज्यादा हाई-फैशन टच दिया। मिनिमल एक्सेसरीज के बावजूद उनका पूरा अंदाज बेहद लग्जरी और स्टाइलिश नजर आया।

हील्स भी थी स्पेशल

अपने आउटफिट के साथ आलिया ने Manolo Blahnik Carolyne 70 Black Suede Slingback Pumps पहने। ये क्लासिक ब्लैक हील्स पूरे लुक के साथ बेहद खूबसूरती से मेल खा रही थीं।

स्किनी ट्राउजर ने बढ़ाया क्लासी टच

ब्लेजर के साथ आलिया ने मैचिंग ब्लैक स्किनी कैप्री ट्राउजर पहना, जिसने पूरे आउटफिट को बेहद स्लीक और क्लीन लुक दिया। उनकी ट्राउजर एंकल लेंथ थी, जिससे उनका पूरा सिल्हूट और ज्यादा लंबा और ग्रेसफुल नजर आया।

2000s वाला फैशन लौट रहा

आलिया का ये कैप्री ट्राउजर वाला लुक देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अब फैशन मार्केट में ये वाला दशकों पुराना ट्रेंड वापस छा जाने वाला है। ब्लेजर के साथ इस तरह की पैंट वाला लुक अपने आप में ही स्टाइल और क्लास का शानदार उदाहरण है। स्लीक और बॉस लेडी लुक के लिए अगर आपको भी कोई कूल और केजुअल लुक रिक्रिएट करना है। तो आलिया भट्ट का ये ब्लैक मोनोक्रोम लुक एकदम ही परफेक्ट हो सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article