लाइफस्टाइल

चिलचिलाती गर्मी में लगेंगी चांद सी शीतल, बस खरीद लाएं Ananya Pandey की ये 3 कुर्तियां

गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के साथ आरामदायक आउटफिट चुनना जरूरी है। ऐसे में अनन्या पांडे की ये तीन कुर्तियां परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकती हैं। हल्के रंग, फ्लोई फैब्रिक और एलिगेंट डिजाइन हर लड़की के समर वॉर्डरोब को खास बना देंगे।

Image

Ananya Pandey Suit Looks For summer

गर्मी का मौसम आते ही हर लड़की ऐसे कपड़ों की तलाश में रहती है जो स्टाइलिश होने के साथ हल्के, आरामदायक और एलिगेंट भी हों। खासतौर पर एथनिक फैशन में आजकल पेस्टल शेड्स, फ्लोई सिल्हूट और मिनिमल एम्ब्रॉयडरी खूब ट्रेंड कर रही है। अगर आप भी समर सीजन में कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो देखने में रॉयल लगे लेकिन पहनने में बिल्कुल हल्का महसूस हो, तो Ananya Pandey के ये तीन कुर्ता सेट्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित हो सकते हैं। जो उन्होने अपनी हालिया फिल्म चांद मेरा दिल के प्रमोशन के लिए पहने थे।

बेबी पिंक धोटी-घाघरा लुक ने जीता दिल

अनन्या का पहला लुक सॉफ्ट बेबी पिंक कलर में है, जिसमें उन्होंने धोटी स्टाइल घाघरा पहना है। आउटफिट का फ्लोई पैटर्न गर्मियों के लिए बेहद परफेक्ट लग रहा है। हल्की गोल्ड एम्ब्रॉयडरी और मिनिमल वर्क इसे बहुत ज्यादा भारी नहीं बनने देता।

उन्होंने इस लुक को मैचिंग दुपट्टे और ग्रीन स्टोन ईयररिंग्स के साथ स्टाइल किया। बालों में लगा गुलाबी फूल पूरे लुक में फ्रेशनेस जोड़ रहा है। यह आउटफिट उन लड़कियों के लिए शानदार है जो गर्मियों में सिंपल लेकिन हटकर एथनिक लुक चाहती हैं।

हल्के पीले अनारकली में दिखा रॉयल टच

दूसरे लुक में अनन्या ने हल्के पीले रंग का अनारकली सूट पहना है, जिसमें सिल्वर और पिंक बॉर्डर का खूबसूरत कॉम्बिनेशन नजर आ रहा है। आउटफिट की फिटिंग और फ्लेयर इसे बेहद ग्रेसफुल बना रही है।

इस लुक की सबसे खास बात इसका सॉफ्ट कलर पैलेट है, जो गर्मियों में आंखों को सुकून देता है। अनन्या ने इसे मिनिमल जूलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ स्टाइल किया, जिससे पूरा ध्यान आउटफिट पर बना रहता है। डे फंक्शन या हल्दी जैसे इवेंट्स के लिए यह लुक बिल्कुल परफेक्ट कहा जा सकता है।

आसमानी अनारकली ने बढ़ाई एलिगेंस

तीसरे लुक में अनन्या का आसमानी ब्लू अनारकली सूट बेहद ड्रीमी नजर आ रहा है। आउटफिट पर किया गया सिल्वर फ्लोरल वर्क इसे रॉयल फील देता है। फ्लेयर्ड डिजाइन चलते वक्त बेहद खूबसूरत मूवमेंट क्रिएट करता है।

अनन्या ने इस लुक के साथ डायमंड चोकर और बन हेयरस्टाइल चुना, जो पूरे आउटफिट को क्लासी बना रहा है। गर्मियों में हल्के रंग पहनना हमेशा ट्रेंड में रहता है और यह लुक उसी का परफेक्ट उदाहरण है। सॉफ्ट कलर्स और हल्के फैब्रिक वाले अनन्या पांडे के ये समर एथनिक लुक्स स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। इस समर ये कुर्ता लुक्स जरूर ही ट्राय करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article