Cannes Film Festival 2026 में इस बार ग्लिटर, ड्रामा और बड़े-बड़े गाउन के बीच अगर किसी ने सबसे ज्यादा दिल जीता, तो वो थीं Alia Bhatt। पहले दिन वेस्टर्न ग्लैम दिखाने के बाद Day 2 पर आलिया पूरी देसी रानी बनकर सामने आईं। आइवरी साड़ी, छोटी सी बिंदी, नथ और पैरों में नाजुक पायल… उनका पूरा लुक ऐसा लग रहा था जैसे कोई मॉडर्न महारानी फ्रेंच रिवेरा पर छुट्टियां मनाने निकल गई हो।
यह भी पढ़ें - कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय कब आएंगी
सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके इस अंदाज को यूरोपियन गंगूबाई कहना शुरू कर दिया। कान्स डे 2 लुक के लिए आलिया के चेहरे पर वही सॉफ्टनेस, वही कॉन्फिडेंस और वही ग्रेसफुल चार्म दिखा। गंगूबाई वाला वाइट चार्म और रॉकी और रानी फिल्म वाली मॉडर्न एक्सेसराइजिंग ने आलिया के इस लुक में चार चांद लगा दिए हैं।
साड़ी में दिखा मॉडर्न ट्विस्ट
आलिया ने डिजाइनर Tarun Tahiliani की कस्टम आइवरी चंदेरी कॉन्सेप्ट साड़ी पहनी थी। लेकिन ये कोई सिंपल साड़ी नहीं थी। इसमें विक्टोरियन कॉर्सेट स्टाइल और इंडियन ड्रेपिंग का ऐसा फ्यूजन था, जो एकदम इंटरनेशनल फैशन वाइब दे रहा था। सॉफ्ट ड्रेप्स, फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और बैकलेस डिटेलिंग ने पूरे लुक को ड्रीमी बना दिया। खास बात ये रही कि आलिया ने इस आउटफिट को बहुत क्लास के साथ कैरी किया था।
मॉडर्न सी साड़ी के साथ आलिया ने एकदम ही यूरोपियन स्टाइल का कॉर्सेट ब्लाउज पहना हुआ था। जिसका नेकलाइन अपने आप में ही खास था। इस कॉर्सेट का नेक तो बैक दोनों ही खास लगा। धोती स्कर्ट और साड़ी का ये अनोखा मेल आलिया के फिजिक पर सूट भी काफी कर रहा था।
नथ-बिंदी ने बना दिया पूरा लुक खास
आजकल जहां Cannes में हर कोई एक्स्ट्रा ग्लैम दिखाने की होड़ में रहता है, वहीं आलिया ने मिनिमल स्टाइलिंग से सबका ध्यान खींच लिया। छोटी सी पर्ल नथ, हल्की पर्ल स्टोन वाली बिंदी, खुले वेवी बाल और सटल मेकअप। आलिया के लुक में सबकुछ इतना बैलेंस्ड था कि नजर हटाना मुश्किल हो गया।
पैरों में पहनी पर्ल पायल ने तो पूरे लुक में देसी रॉयल्टी वाला टच जोड़ दिया। स्टाइलिस्ट Rhea Kapoor ने इस लुक को बिल्कुल over-the-top नहीं होने दिया और शायद यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती रही।
