लाइफस्टाइल

Aishwarya Rai Parenting Style: आराध्या को ऐसे संस्कार दे रहीं बच्चन बहू ऐश्वर्या, दादा-दादी का यूं बढ़ाया मान

Aishwarya Rai Parenting Style (ऐश्वर्या राय बच्चन पेरेंटिंग टिप्स): ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी लाडली बिटिया आराध्या की परवरिश बेशक बहुत बेहतरीन अंदाज में कर रही हैं। आराध्या में बड़ों के प्रति सम्मान, भारतीय संस्कार होने के साथ कई और गुण भी हैं, देखें हर बच्चे को कैसे संस्कार देने चाहिए, ऐश्वर्या राय पेरेंटिंग टिप्स।

Image

ऐश्वर्या राय बच्चन पेरेंटिंग टिप्स, स्टाइल इन हिंदी

Aishwarya Rai Parenting Style (ऐश्वर्या राय बच्चन पेरेंटिंग टिप्स): अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बेशक ही बहुत सादा, शांत होने के साथ साथ संस्कारी भी हैं। आराध्या की अच्छी परवरिश का श्रेय उनकी मम्मी ऐश्वर्या को ही जाता है, जिन्होने ट्रेडिशनल इंडियन पेरेंटिंग स्टाइल के साथ साथ मॉर्डन अंदाज वाली पेरेंटिंग यूज कर बेटी का पालन पोषण किया है। इस तरह की पेरेंटिंग हर बच्चे के लिए जरूरी हो सकती है, और ये आपके बच्चे को जीवन में सफल और संतुलित रहने में भी मदद करेगी। देखें ऐश्वर्या राय किन पेरेंटिंग स्टाइल्स, टिप्स को फॉलों करती हैं, जो आप भी अपने बच्चों के लिए यूज कर सकते हैं।

Aishwarya Style Parenting Style Every Mom Must Learn

संस्कारों की समझ

ऐश्वर्या ने आराध्या को छोटी उम्र से ही भारतीय संस्कारों और उनकी पारिवारिक जड़ों तो मूल्यों से जोड़े रखा है। हर बच्चे के जीवन में बड़ों का सम्मान करना, अपने धर्म-कर्म का सम्मान करना बहुत ही जरूरी होता है। और ऐसे ही संस्कार बच्चों के भविष्य में काम आते हैं।

अनुशासन का महत्व

हर किसी की ही जिंदगी में अनुशासन होना ही चाहिए, खासतौर से बच्चों के जीवन में.. ऐश्वर्या ने आराध्या को काफी अनुशासित और संतुलित अंदाज में पाला है। स्टार किड होने के बावजूद आराध्या सादा जीवन जीती हैं। आपको भी अपने बच्चों को जमीन से जोड़कर तो अनुशासित अंदाज में पालना चाहिए, नहीं तो बच्चे बिगड़ सकते हैं।

समय देना जरूरी

हर मां-बाप को इस बात को समझना चाहिए कि, बच्चे के साथ समय बिताना बहुत जरूरी होता है। ऐश्वर्या अक्सर आराध्या के साथ ट्रेवल करती हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताना पसंद करती हैं। ऐसे में बच्ची के बारे में जानना उन्हें समझाना आसान हो जाता है। बच्चों के साथ समय बिताने से बच्चे इमोशनली आपसे जुड़ाव महसुस करेंगे, जो अच्छी पेरेंटिंग में बहुत जरूरी है।

परिवार को सम्मान देना

ऐश्वर्या ने आराध्या को परिवार का नाम तो अपने बड़ों का आदर, सम्मान करना खूब सिखाया है। उनके पति अभिषेक ने भी कई इंटरव्यूज में स्वीकारा है कि, आराध्या कैसे इतनी सी उम्र में परिवार की इज्जत तो खानदानी नाम को लेकर सजग हैं। हर बच्चे के मन में ऐसी भावनाएं होना ही चाहिए, जो उसे उनके बड़ों से ही सीखने को मिलेगी।

स्पेस दें

बच्चों के साथ रहना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी उन्हें अपनी पर्सनल स्पेस देना भी है। बच्चों को अपनी सूझ-बूझ और समझ विकसित करने देने के लिए स्पेस देना और खुद को एक्सप्लोर करने के मौके देना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आप भी ऐश्वर्या जैसे अपने बच्चों को उनका दिमाग इस्तेमाल करने देने का अपने लिए रास्ते निकालने का समय अवश्य दें।

इसी के साथ साथ ऐश्वर्या बिटिया से खुलकर बात करने पर भी जोर देती हैं, तो उन्हें अक्सर ट्रोल्स से न डरने और अपनी अलग पहचान बनाने की सीख देती हैं। और ये तरीका भी हर बच्चे के लिए बहुत जरूरी है। ऐश्वर्या की पेरेंटिंग स्टाइल बताती है कि, कैसे बच्चों को प्यार, संस्कार और आजादी सही संतुलन के साथ देना महत्वपूर्ण है। जो हर मां-बाप को कहीं न कहीं अपने बच्चों की परवरिश में यूज करना ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article