लाइफस्टाइल

Ahoi Ashtami 2025 Wishes: मां अहोई का आशीर्वाद, आपके परिवार पर बना रहे.., इन खूबसूरत संदेशों से दें अहोई अष्टमी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं

Ahoi Ashtami 2025 Wishes in Hindi (अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें): भारतीय परंपरा में अहोई अष्टमी सिर्फ एक धार्मिक व्रत ही नहीं बल्कि मा के प्रेम, त्याग और आशीर्वाद की भावना से भरा पर्व है। यह व्रत हमारे मन में उस विश्वास को और भी पक्का करता है कि मां की दुआओं और उनके आशीर्वाद से बड़ा कवच किसी भी संतान के लिए नहीं हो सकता।

Image

Ahoi Ashtami 2025 Wishes: मां अहोई का आशीर्वाद, आपके परिवार पर बना रहे.., इन खूबसूरत संदेशों से दें अहोई अष्टमी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं

Ahoi Ashtami 2025 Wishes in Hindi: अहोई अष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में काफी महत्व रखता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूजा अर्चना करती है। यह पर्व करवा चौथ के चार दिन बाद मनाया जाता है। और दीपावली से कुछ दिन पहले आता है।अहोई अष्टमी के इस खास पर्व पर माताएं सूर्योदय से रात में तारे नितलने तक व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी की परंपरा है कि शाम के समय दीवार पर या कागज पर अहोई माता का चित्र बनाया जाता है। इसमें सात बेटे या बेटियों के प्रतीक बिंदु बनाए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूरे मन से की गई प्रार्थना मातृत्व की शक्ति को और गहरा करती है। अहोई अष्टमी के इस खास मौके पर अगर आप अपने या फिर अपने किसी करीबी के परिवार की महिलाओं को शुभकामना देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं हिंदी में:

1. अहोई माता का व्रत आता है हर बार

माता रखें खुला हमेशा अपना द्वार,

और भर दें खुशियों से संसार

ताकि हर साल हम मनाते रहे अहोई माता का त्योहार.

अहोई अष्टमी व्रत की शुभकामनाएं!

2. चन्दन की खुशबू रेशम का हार

सावन की सुगंध बारिश की फुहार

राधा की उम्मीद कन्हैया का प्यार

मुबारक हो आपको अहोई अष्टमी का पावन त्योहार!

3. सुख-समृद्धि की हो बौछार,

आ गया अहोई अष्टमी का पावन त्योहार.

अहोई अष्टमी व्रत की शुभकामनाएं!

4. मां अहोई का आशीर्वाद,

आपके परिवार पर बनी रहे,

मां अहोई की कृपा से,

आपके घर में खुशियां ही खुशियां हो!

अहोई अष्टमी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. अहोई अष्टमी दिन है कितना ख़ास

जिसमें पुत्रों के लिए होते हैं उपवास

अहोई अष्टमी 2025 की मुबारकबाद

6. सबकी संतानों पर बना रहे अहोई माता का आशीष

आओ मिलकर नवाएं मैया के चरणों में शीश.

अहोई अष्टमी व्रत की शुभकामनाएं!

7. सबसे पहले माता की पूजा,

सब कुछ उसके बाद,

यही दुआ है हम सब की,

माता का सदा बरसे आशीर्वाद।

अहोई अष्टमी व्रत की शुभकामनाएं

8. अहोई अष्टमी का ये प्यारा त्योहार

जीवन में लाए खुशियां आपार

मां अहोई करें आपके घर सुख की बरसात.

अहोई अष्टमी व्रत की शुभकामनाएं!

9. पल भर ही सही प्यारी मां को याद कीजिए,

होगी पूरी तमन्ना जरा आप फरियाद तो कीजिए,

अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

10. अहोई माता के दरबार में हम सब आ गए हैं,

माता की दया हम सब पर बारिश की तरह बरसे।

अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं!

11. अहोई माता का व्रत आता है हर बार,

माता रखें खुला हमेशा अपना द्वार,

और भर दें खुशियों से हमारा संसार,

ताकि हर साल हम मनाते रहें अहोई माता का त्योहार।

शुभ अहोई अष्टमी!

आपको बता दें कि भारतीय परंपरा में अहोई अष्टमी सिर्फ एक धार्मिक व्रत ही नहीं बल्कि मा के प्रेम, त्याग और आशीर्वाद की भावना से भरा पर्व है। यह व्रत हमारे मन में उस विश्वास को और भी पक्का करता है कि मां की दुआओं और उनके आशीर्वाद से बड़ा कवच किसी भी संतान के लिए नहीं हो सकता।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article