लाइफस्टाइल

Ahoi Ashtami Wishes, Image: अपनों पर बरसाएं देवी पार्वती की कृपा, इन शानदार तस्वीरों और संदेशों से दें अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं

Ahoi Ashtami 2025 Wishes Image in Hindi (अहोई माता की फोटो, शुभकामना संदेश से दें अहोई अष्टमी की बधाई): अहोई अष्टमी के व्रत में माता अहोई फोटो की पूजा की जाती है। पूजा में दूध, फल, मिठाई और अन्य पवित्र वस्तुएं अर्पित की जाती हैं। माताएं अहोई माता की कथा सुनती हैं। रात में तारों को देखकर व्रत खोला जाता है। इयह पर्व मातृ-शक्ति और संतान के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जो परिवार के बंधन को और मजबूत करता है।

Image

अहोई अष्टमी 2025 की शुभकामना फोटो, संदेश, कोट्स हिंदी में

Ahoi Ashtami 2025 Wishes, Images, Quotes in Hindi: अहोई अष्टमी हिंदू धर्म में माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण व्रत और पर्व है। हिंदू पंचांग के मुताबिक यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, सुख और समृद्धि के लिए अहोई माता की पूजा करती हैं और निर्जला व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी के इस खास पर्व पर अगर आप अपनों को शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। अहोई माता की इन तस्वीरों, शुभकामना संदेशों से अपनों को दें अहोई अष्टमी व्रत की बधाई:

Happy Ahoi Ahtami Wishes Images | Ahoi Ashtami 2025 ki Shubhkamnaye

1. अहोई अष्टमी का पावन त्योहार

बढ़ता है मां-बच्चों में प्यार

यह लेकर आए आपके जीवन में सौगात

मनाएं इस पर्व को खुशियों से हर बार

अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं!

Ahoi Ashtami Photo

अहोई माता की फोटो

2. अहोई माता के दरबार में हम सब आ गए हैं,

माता की दया से हम सब में प्यार है,

माता की कृपा हम सब पर बारिश की तरह बरसे,

जीवन में कोई किसी चीज के लिए न तरसे।

अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं

Ahoi Ahstami Wishes in Hindi

अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं

3. आज अहोई-अष्टमी, दिन है कितना खास,

जिसमें पुत्रों के लिए, होते हैं उपवास,

चन्दन की खुशबू रेशम का हार,

सावन की सुगंध बारिश की फुहार,

राधा की उम्मीद कन्हैया का प्यार,

मुबारक हो आपको अहोई अष्टमी का त्योहार

5

अहोई अष्टमी 2025 की बधाई

4. मां अहोई का व्रत है आज

एक एक तारा देखूं आज

अर्ज़ दिया मेने आपको

आज कर दो अब जीवन साकार

जय माँ अहोई

अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं

3

अहोई अष्टमी व्रत की हार्दिक शुभकामना

5. आया अहोई अष्टमी का पावन पर्व,

अहोई माता आपके जीवन में लाएं खुशियां ही खुशियां,

आपके परिवार पर बना रहे उनका आशीष,

हैप्पी अहोई अष्टमी 2025!

4

अहोई अष्टमी की हार्दिक बधाई

6. मां है तो हम सभी हैं,

मां है तो दुनिया प्यारी लगती है,

मां है तो घर में खुशियों की बरसात होती है!

अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं 2025

8

हैप्पी अहोई अष्टमी 2025

7. जितने भी है जहां पर, उन्हीं के लाल हैं सारे,

उनके ही इशारों पर चलते, ये चांद और सितारे।

आपको अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं

8. अहोई माता का व्रत आता है हर बार,

माता रखें खुला हमेशा अपना द्वार,

और भर दें खुशियों से संसार,

हर साल हम मनाते रहे अहोई का त्योहार।

11

अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

9. तारों की छांव में देते हैं अर्घ्य,

आपकी संतान की हो दीर्घायु,

इसी कामना के साथ,

अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं।

10. तुम बिन सुख न होवे,

न कोई पुत्र पाता,

खान-पान का वैभव,

तुम बिन नहीं आता,

ॐ जय अहोई माता।

हैप्पी अहोई अष्टमी सभी मांओं और उनके दुलारों को। आज इस खास पर्व पर अहोई माता से यही दुआ है कि आपका व्रत, पूजन सफल हो और आपके बच्चे की जिंदगी खुशहाल हो। इन तस्वाीरों, कोट्स, विशेज के ज़रिए अपनों को हैप्पी अहोई अष्टमी जरूर कहें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article