Aaj ka Suvichar: उदासी के बीच आपको नई किरण मिल सके इसके लिए हम आपके साथ सुविचार साझा करते हैं। ध्यान रहे कि एक प्रेरणादायक विचार (Today Suvichar) न केवल आपको मोटिवेट करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बनाता है। सभी के जीवन में एक ऐसा पल जरूर आता है जब इंसान परिस्थितियों के सामने बेहद कमजोर हो जाता है ऐसे में एक अच्छा विचार आपकी सोच को पूरी तरह से बदल सकता है। अंधेरे में आपको रोशनी की एक किरण मिल सके उसके लिए हमारा आज का सुविचार है-
'दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करो जैसा तुम अपने साथ चाहते हो।'
व्यवहार ही इंसान की असली पहचान है
इंसान की असली पहचान उसके व्यवहार में छिपी है। आज का सुविचार हमें बेहद गहरी सीख देता है जिसमें खुशहाली का राज भी छिपा है। आप दूसरों के साथ वैसा व्यवहार भूलकर भी न करें जैसा आप खुदके साथ नहीं चाहते हैं। अगर आप खुदके लिए तो अच्छा चाहते हैं लेकिन आपकी खुशी का आधार दूसरों का दुख है तो आपको आज नहीं तो कल तकलीफ मिलना तय है। हम वही काटते हैं जो बोते हैं अगर हमने दूसरों के लिए दुख बोया तो वही हमें खुदके लिए भी काटना होगा।
कोशिश करें कि आपके व्यवहार से किसी दूसरे को तकलीफ न हो। आपकी खुशी दूसरें के दुख पर न टिकी हो। दूसरों को दुख देकर जो खुशी मिलती है वो क्षणभंगुर होती है आज नहीं तो कल कोई आपके साथ भी वैसा ही व्यवहार करेगा जैसा आपने औरों के साथ किया है। सुख और दुख दोनों ही लौटकर आते हैं। अगर आप किसी को सुख नहीं दे सकते हैं तो कोशिश करें कि किसी के दुख का कारण भी आप न बनें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं
अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:
1- जो सम्मान आप दूसरों को देते हैं, वही सम्मान एक दिन आपके पास लौटकर आता है।
2- अच्छे शब्दों की कोई कीमत नहीं होती, लेकिन ये किसी का दिल जीतने की सबसे बड़ी ताकत रखते हैं।
3- हर दिन किसी की मदद करने का एक मौका जरूर तलाशिए, क्योंकि अच्छाई कभी बेकार नहीं जाती।
4- सफलता केवल मेहनत से नहीं, बल्कि अच्छे व्यवहार और विनम्र स्वभाव से भी मिलती है।
5- गुस्से में लिया गया फैसला अक्सर पछतावा देता है, जबकि धैर्य सही रास्ता दिखाता है।
6- दूसरों की खुशी में खुश होना और दुख में साथ देना ही इंसानियत की सबसे बड़ी पहचान है।
7- जो व्यक्ति अपनी गलतियों से सीखता है, वही जीवन में लगातार आगे बढ़ता है।
8- समय और विश्वास दुनिया की सबसे कीमती चीजें हैं, इन्हें कमाने में वर्षों लगते हैं और खोने में केवल एक पल।
9- जीवन में हमेशा ऐसे शब्द बोलिए जो किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएं, क्योंकि मीठी वाणी सबसे बड़ा आभूषण है।
10- हर सुबह एक नया अवसर लेकर आती है, इसलिए बीती हुई गलतियों को छोड़कर नई शुरुआत कीजिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पढ़ाई का नाम सुनते ही नहीं रोएगा बच्चा, अपनाएं ये ट्रिक
जीवन में हमेशा ऐसे शब्द बोलिए जो किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएं। हर सुबह एक नया अवसर लेकर आती है, इसलिए बीती हुई गलतियों को छोड़कर नई शुरुआत करें। अगर आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।
