लाइफस्टाइल

Aaj ka Suvichar: इस खूबसूरत सुविचार के साथ करें सुबह की शुरुआत, मिलेगा नई ऊर्जा का एहसास

Aaj ka Suvichar (आज का सुविचार): आज का सुविचार हमें सिखाता है कि समय की कदर करें और शब्दों की मर्यादा बनाए रखें, यही एक बेहतर और सफल जीवन की पहचान है।

Image

आज का सुविचार (फोटो: AI)

Aaj ka Suvichar (आज का सुविचार): सही समय पर अपने जीवन में उतारा गया सुविचार हमारे सोचने का नजरिया पूरी तरह बदल सकता है। कहा जाता है कि सुविचार केवल पढ़ने की चीज नहीं, जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी है। आज का सुविचार (Thought Of The Day) हमें बताता है कि समय की कदर करें और शब्दों की मर्यादा बनाए रखें, यही एक बेहतर और सफल जीवन की पहचान है।

जीवन में जब भी हम कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे होते हैं और ऐसा लगता है कि आगे बढ़ पाना मुश्किल है तब एक सकारात्मक विचार हमें दिशा दिखाने का काम कर सकता है। इसीलिए हम रोज आपको एक प्रेरक सुविचार से रूबरू करवाते हैं। इसी कड़ी में हमारा आजा का सुविचार है:

'समय और शब्द दोनों बहुत कीमती होते हैं, क्योंकि वापस लौटकर नहीं आते'

समय और शब्द दोनों ही अनमोल चीजों में से हैं। बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता और मुंह से निकले शब्दों को भी दोबारा वापस नहीं लिया जा सकता। इसलिए हमें इन दोनों का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। जिंदगी में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनकी कीमत हमें अक्सर तब समझ आती है, जब वो हमारे हाथ से निकल जाती हैं। सही समय पर लिया गया फैसला और की गई मेहनत जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं

दूसरी तरफ हमारे शब्द भी बहुत प्रभाव रखते हैं। बोलने से पहले एक बार जरूर सोचना चाहिए कि हमारे शब्दों का सामने वाले व्यक्ति पर क्या असर पड़ेगा। एक अच्छा शब्द किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है, वहीं एक गलत शब्द किसी के दिल को चोट पहुंचा सकता है। कई बार गुस्से में बोले गए शब्द रिश्तों में दूरी पैदा कर देते हैं।

अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:

1- सफलता उन्हीं को मिलती है, जो सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने की हिम्मत भी रखते हैं।

2- समय और शब्द दोनों बहुत कीमती होते हैं, क्योंकि वापस लौटकर नहीं आते।

3- मुश्किल रास्ते अक्सर खूबसूरत मंजिलों तक लेकर जाते हैं।

4- जिस इंसान के विचार अच्छे होते हैं, उसकी पहचान उसके व्यवहार से होती है।

5- हार तब नहीं होती जब आप गिर जाते हैं, हार तब होती है जब आप उठने से इनकार कर देते हैं।

6- छोटी-छोटी खुशियों को महसूस करना सीखिए, जिंदगी अपने आप खूबसूरत लगने लगेगी।

7- मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता खुद आपकी पहचान बन जाए।

8- अच्छा सोचने वाला व्यक्ति हर परिस्थिति में एक नया रास्ता खोज लेता है।

9- धैर्य रखने वाला इंसान समय आने पर बड़ी जीत हासिल करता है।

10- किसी को बदलने से पहले खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article