लाइफस्टाइल

70th Hyundai Filmfare Awards 2025: करण जौहर से कृति सेनन तक, जितने सितारे उतना रंग, फिल्मफेयर अवार्ड्स में लगा फैशन का मेला

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 with Gujarat Tourism: हर साल की तरह इस बार भी फैंस को अपने फेवरेट एक्टर्स के लुक का बेसब्री से इंतजार रहा। फैंस सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा सितारे का फिल्मफेयर लुक देखने को बेताब नजर आए। शाहरुख खान ने अपने ब्लैक एंड व्हाइट लुक से हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं कृति सेनन किसी परी सी नजर आ रही थीं।

Image

70वें ह्युंडै फिल्मफेयर अवार्ड 2025 से सितारों के फैशन वायरल

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 with Gujarat Tourism: इस बार मुंबई के बाहर गुजरात के अहमदाबाद शहर में फिल्म फेयर अवार्ड्स का आयोजन हो रहा है। अहमदाबाद फिल्मी सितारों की चमक-धमक से रोशन है। शाहरुख से लेकर काजोल तक और जया बच्चन से करण जौहर तक, फिल्मी दुनिया का लगभग हर मशहूर नाम 70वें ह्युंडै फिल्मफेयर अवार्ड्स की शान बढ़ाने अहमदाबाद में मौजूद है।

हर साल की तरह इस बार भी फैंस को अपने फेवरेट एक्टर्स के लुक का बेसब्री से इंतजार रहा। फैंस सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा सितारे का फिल्मफेयर लुक देखने को बेताब नजर आए। शाहरुख खान ने अपने ब्लैक एंड व्हाइट लुक से हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं कृति सेनन किसी परी सी नजर आ रही थीं।

फिल्मी सितारों का फिल्मफेयर लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। यहां हम आपको आपके फेवरेट स्टार्स के स्टाइल से रूबरू करवा रहे हैं औऱ दिखाते हैं कि कैसे उन्होंने 70th Hyundai Filmfare Awards 2025 के रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल और फैशन से आग लगा दी।

सबसे पहले देखें शाहरुख खान का अंदाज। शाहरुख खान का लुक उनके नाम की ही तरह किसी बादशाह सरीखा था। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

जया बच्चन हमेशा की तरह इस बार भी अपने लुक से ज्यादा अपने अंदाज के लिए वायरल हो रही है। पैपराजी के लाख गुजारिश के बाद भी जया बच्चन रेड कार्पेट पर फोचोसेशन के लिए नहीं रुकीं। वैसे उनका फैशन और स्टाइल उनके फैंस को पसंद आ रहा है।

जया बच्चन से जुदा उनकी बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नंदा ने पैपराजी को खूब पोज दिये। दोनों का ड्रेसिंग सेंस फैंस को खूब पसंद आ रहा है। नव्या ने इस खास मौके के लिए ऑफ व्हाइट सारी चुनी थी।

फिल्मफेयर अवार्डस् 2025 में राजकुमार राव का लुक। राजकुमार व्हाइट सूट और काली मूंछों में फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

कृति सेनन ने अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लिया। अगर आप भी कृति के फैन हैं तो दावा है ये लुक आपको जरूर पसंद आएगा:

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने फिल्मफेयर नाइट के लिए रेड गाउन चुना था। इस गाउन में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं:

70वें ह्युंडै फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में इस बार भले ऐश्वर्या राय ने शिरकत ना की हो, लेकिन अभिषेक बच्चन ने अपनी मौजूदगी और सिंपल लुक से हर किसी की वाहवाही लूटी है।

कोई भी फिल्मी अवार्ड फंक्शन बिना करण जौहर के फीका लगता है। करण फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में काफी स्टाइलिश लुक में नजर आए।

इनके अलावा और भी तमाम सितारों के फिल्मफेयर लुक सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। आपको दूसरे स्टार्स के लुक से भी रूबरू करवाएंगे अपने अगले आर्टिकल में। बन रहें हमारे साथ।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article