लाइफस्टाइल

मां समान भाभी-बहन को भी करें Mothers Day विश, देखें एकदम दिल छूने वाली कोट्स

मदर्स डे सिर्फ मां के लिए ही नहीं, बल्कि उन भाभी-बहनों के लिए भी खास है जो मां जैसी ममता और अपनापन देती हैं। यहां देखें खास कोट्स जिन्हें आप सेंड कर सभी को हैप्पी मदर्स डे बोल सकते हैं।

Image

Mothers day quotes for sister and sister in law

मां के प्यार दुनिया भर में किसी से तुलना नहीं की जा सकती है। लेकिन जिंदगी में कई बार कुछ लोग ऐसे भी मिल जाते हैं, जो मां जैसी ममता, प्यार और देखभाल देते हैं। कभी बड़ी बहन मां की तरह हर मुश्किल में साथ खड़ी रहती है, तो कभी भाभी घर में अपनापन और स्नेह भर देती हैं। ऐसे रिश्ते सिर्फ नाम से नहीं, बल्कि भावनाओं से खास बन जाते हैं।

मदर्स डे पर सिर्फ अपनी मां ही नहीं, बल्कि उन महिलाओं को भी प्यार और सम्मान देना चाहिए। जिन्होंने हमेशा मां जैसा साथ निभाया हो। अगर आप अपनी भाभी या बहन को इस खास दिन पर दिल से कुछ कहना चाहते हैं। तो उन्हें फोन पर ये वाली खास मदर्स डे कोट्स भेज सकते हैं। देखें हैप्पी मदर्स डे 2026 कोट्स इन हिंदी, बहन के लिए हैप्पी मदर्स डे विशेस।

Mothers Day Quotes

1.

हर मुश्किल में जो साथ निभाती है,

मां जैसी ममता दिल में बसाती है।

भाभी हो या बहन, रिश्ता खास होता है,

उनका प्यार हमेशा दिल के पास होता है।

2.

बहन सिर्फ बहन नहीं, एक दोस्त भी होती है,

हर दर्द में सुकून की वजह भी होती है।

मां जैसा प्यार जो बिना कहे दे जाए,

वही रिश्ता जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत होती है।

Mothers Day Wishes for Sister

3.

भाभी के रूप में घर में खुशियां आती हैं,

अपनों जैसा अपनापन दिल में बसाती हैं।

मां जैसी ममता जिनके दिल में होती है,

उनसे ही परिवार की रौनक होती है।

4.

जो डांटकर भी प्यार जताती है,

हर परेशानी में हिम्मत बन जाती है।

ऐसी बहन हर घर की शान होती है,

उसकी ममता मां जैसी पहचान होती है।

5.

रिश्ते खून से नहीं, एहसास से बनते हैं,

कुछ लोग दिल के बेहद पास लगते हैं।

भाभी का प्यार भी मां जैसा लगता है,

उनके बिना घर अधूरा सा लगता है।

6.

मां की तरह जो फिक्र जताती है,

हर छोटी खुशी में मुस्कुराती है।

ऐसी बहन जिंदगी का सबसे प्यारा रिश्ता होती है,

जो हर वक्त साथ निभाती है।

मदर्स डे पर भाभी को विश कैसे करें

7.

भाभी सिर्फ रिश्ता नहीं, अपनापन होती हैं,

घर की मुस्कान और धड़कन होती हैं।

उनकी ममता हर दिल जीत लेती है,

वो मां जैसी सबसे खास होती हैं।

8.

बहन का प्यार कभी कम नहीं होता,

उसका साथ किसी से कम नहीं होता।

मां जैसी ममता जो दिल से निभाए,

ऐसा रिश्ता हर किसी को नसीब नहीं होता।

मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं

9.

जो हर वक्त हौसला बढ़ाती है,

हर परेशानी में रास्ता दिखाती है।

ऐसी भाभी घर की जान होती हैं,

उनकी ममता सबसे बड़ी पहचान होती है।

10.

मां जैसा प्यार हर किसी से नहीं मिलता,

ऐसा रिश्ता किस्मत वालों को मिलता।

भाभी और बहन का साथ अगर मिल जाए,

तो जिंदगी का हर सफर आसान लगता।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article