लाइफस्टाइल

पुरुषों के लिए बेस्ट हैं ये 5 आहार, रोजाना डाइट में शामिल करने से होंगी कई परेशानियां दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 10:55 PM IST

Diet for Men : भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुषों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर स्वस्थ रहे तो अपने आहार में हेल्दी चीजों को शामिल करें। आज हम आपको इस लेख में पुरुषों के लिए हेल्दी डाइट के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

Image

पुरुषों के लिए 5 हेल्दी आहार

KEY HIGHLIGHTS
  • पुरुषों के डाइट में शामिल करें ड्राईफ्रूट्स
  • अंडों से मसल्स का विकास होगा बेहतर
  • फैटी फिश हार्ट डिजीज से रखता है दूर


Diet for Men : भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुषों को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कम उम्र के पुरुष भी काफी गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसका कारण शारीरिक थकान और कमजोरी हो सकती है। ऐसे में पुरुषों को अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर करना चाहते हैं तो पोषक तत्वों से भरपूर आहार को शामिल करें, ताकि आपकी परेशानी कंट्रोल हो सके। आइए जानते हैं पुरुषों का किस तरह का होना चाहिए आहार?

पुरुषों के लिए हेल्दी डाइट

डेयरी प्रोडक्ट्स

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करें। यह शरीर को मजबूत कर सकता है। साथ ही आंतों को भी स्वस्थ रखने में प्रभावी है। अगर आप चाहते हैं कि आपका गट हेल्थ बेहतर हो, तो अपने आहार में दही, पनीर, दूध जैसी चीजों को जरूर शामिल करें।

फैटी फिश

पुरुषों के लिए फैटी फिश भी काफी हेल्दी होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रख सकता है। फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर रूप से होता है, जो समग्र शरीर के लिए फायदेमंद है।

ड्राई फ्रूट्स

अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपने आहार में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम पाए जाते हैं, तो आपके शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप शरीर को स्वस्थ रखना चाह रहे हैं तो अपने आहार में अखरोट, पिस्ता, काजू जैसी चीजों को शामिल करें।

अंडे खाएं

मसल्स से बेहतर विकास के लिए आप अपने आहार में अंडों को शामिल करें। अंडे विटामिन डी, विटामिन बी, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है, जो आपकी मांसपेशियों के विकास को बेहतर कर सकता है।

फल और सब्जियां

अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो फाइबर से भरपूर फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। विटामिन्स और खनिज से भरपूर फल और सब्जियां आपके स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा लाभकारी साबित हो सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article