लाइफस्टाइल

Kitchen hacks: किचन को इस तरीके से बनाएं साफ-सुथरा, देखने वाले करेंगे तारीफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 11:38 PM IST

Kitchen hacks: कुछ महिलाएं रसोईघर में काम करते हुए सभी चीजों को फैला देती हैं। अगर आपका किचन भी हमेशा बिखरा हुआ और गंदा पड़ा रहता है तो आप कुछ खास टिप्स को अपनाकर अपने पूरे किचन को साफ सुथरा बना सकती है। इन ट्रिप्स को फॉलो करके आप अपना काफी समय और मेहनत बचा पाएंगी।

Image

आजमाएं ये अमेजिंग किचन क्लीनिंग हैक्स

KEY HIGHLIGHTS
  • बड़े काम के हैं ये शानदार क्लिनिंग टिप्‍स
  • साफ-सुथरा किचन बनाने के लिए जरूर इन तरीकों को जरूर अपनाएं
  • इन आसान टिप्स को फॉलो करके मेहनत और समय दोनों की होगी बचत


Kitchen hacks: रसोईघर हमारे घर का बेहद अहम हिस्सा होता है और महिलाएं ज्यादातर अपना वक्त किचन में ही बिताती हैं और यही वजह है कि उन्हें इस जगह से काफी लगाव भी होता है। हो भी क्यों ना, किचन में ही घर के सदस्यों की अच्छी सेहत का सिक्रेट छिपा होता है। इसलिए किचन को साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना बेहद जरूरी है। कई बार किचन बिखरा और गंदा होने पर उलझन महसूस होती है फिर समझ नहीं आता कि सफाई की शुरुआत कहां से करें। ऐसे में आप राजाना कुछ जबरदस्त टिप्स आजमाकर अपने किचन को व्यवस्थित रख सकते हैं।

किचन क्लीनिंग के आसान टिप्स-

  • किचन को साफ सुथरा रखने के लिए हमेशा किचन में दो कपड़े रखने की आदत डालें। एक गीला कपड़ा और दुसरा सुखा कपड़ा जरूर रखें।
  • सब्जी काटते समय छिलकों को अख़बार या किसी बर्तन में ही डालें.
  • किचन में इस्तेमाल में लाए जाने वाले डिब्बे समय- समय पर पोंछते रहें, जिससे वे बहुत ज़्यादा गंदे नहीं हों.
  • मसाले दानी यूज करने के बाद सुखे कपड़े से पोंछ कर ही रखें.
  • रोटी बनाने के बाद चोकर को एक अलग डिब्बे में रखें.
  • घी या तेल के बर्तन के नीचे पेपर बिछाकर रखने से चिपचिपाहट नहीं होती।
  • एक कपडे को गर्म पानी में चुटकी भर नमक में भिगोकर गैस का चूल्हा और प्लेटफॉर्म साफ करें, जिससे चिकनाहट भी नही रहेगी और पनपने वाले जीवाणुओं से भी रोकथाम होगी।
  • फ्रिज को नियमित रूप से क्लीन करते रहें। इसके लिए एक मग में गरम पानी डालकर उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और इसमें एक बल्का कपड़ा डालकर फ्रिज को साफ करें।
Happy Chocolate Day 2023 Wishes Images, Quotes: चॉकलेट डे पर पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, रिश्ते में मिठास घुल जाएगी

किचन में मौजूद सामनों की सफाई के साथ ही इसकी दीवारों पर लगे टाइल्स को भी साफ करना जरूरी है। इसे आप बर्तन धोने वाले स्क्रबर में साबुन लगाकर हल्के हाथों से रगड़ सकते हैं इसके बाद किसी साफ कपड़े को पानी में भिगोकर क्लीन करें।सप्ताह में टाइल्स बिल्कुल साफ हो जाएंगे और चमकने लगेंगे। वैस, आप टाइल्स की सफाई के लिए ब्लीच, अमोनिया, बेकिंग सोडा या सिरके का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article