लाइफस्टाइल

दिल, शुगर, थायरॉइड… 30 की उम्र के बाद, हर कोई जरूर करवाएं ये 5 टेस्ट, बीमारियों का रिस्क रहेगा कम

30 की उम्र के बाद ब्लड शुगर, बीपी, थायराइड आदि का टेस्ट समय-समय पर कराना बेहद जरूरी है। ये जांचें गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत पकड़कर आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।

Image

5 Health Tests you must take after turning 30

30 की उम्र पार करते ही शरीर में कई छोटे-बड़े बदलाव शुरू होने लगते हैं। भागदौड़ भरी लाइफ, तनाव, खराब खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी का असर धीरे-धीरे सेहत पर दिखने लगता है। 30 की उम्र के बाद कई बार हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याएं बिना किसी बड़े लक्षण के शरीर में बढ़ती रहती हैं। और जब तक पता चलता है, तब तक स्थिति गंभीर हो सकती है। यही वजह है कि डॉक्टर 30 की उम्र के बाद नियमित हेल्थ चेकअप कराने की सलाह देते हैं।

सही समय पर किए गए टेस्ट न सिर्फ बीमारियों का शुरुआती संकेत पकड़ लेते हैं। खास बात यह है कि आजकल युवाओं में भी हार्ट डिजीज, फैटी लिवर और विटामिन की कमी जैसी परेशानियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में फिट दिखना ही काफी नहीं है, बल्कि अंदर से हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। तो अगर आप 30+ हैं, तो कुछ जरूरी हेल्थ टेस्ट आपकी हेल्थ मॉनिटरिंग का अहम हिस्सा बनने चाहिए।

ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट

30 की उम्र के बाद सबसे पहले नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए। हाई बीपी और डायबिटीज ऐसी समस्याएं हैं जो शुरुआत में ज्यादा लक्षण नहीं दिखातीं। समय रहते जांच होने से इन्हें कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट

यह टेस्ट शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल की जांच करता है। खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। अगर परिवार में हार्ट की बीमारी की हिस्ट्री है, तो यह टेस्ट और भी जरूरी हो जाता है।

30-ke-baad-kaun-se-health-test-karaye

30-ke-baad-kaun-se-health-test-karaye

थायराइड टेस्ट

थायराइड की समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों में तेजी से बढ़ रही है। वजन बढ़ना, थकान, बाल झड़ना और मूड स्विंग इसके संकेत हो सकते हैं। 30 के बाद साल में एक बार थायराइड टेस्ट जरूर कराना चाहिए।

विटामिन D और B12 टेस्ट

आजकल ज्यादातर लोग विटामिन D और B12 की कमी से जूझ रहे हैं। शरीर में कमजोरी, हड्डियों में दर्द और लगातार थकान इसके संकेत हो सकते हैं। इनकी जांच समय-समय पर करानी जरूरी है।

लिवर और किडनी फंक्शन टेस्ट

अनहेल्दी लाइफस्टाइल, बाहर का खाना और कम पानी पीने की आदत लिवर और किडनी को नकारात्मक तरीके से अफेक्ट कर सकती है। इसलिए इनका भी नियमित रूप से चेकअप करवाते रहना जरूरी है।

स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज और डाइट ही काफी नहीं, बल्कि समय-समय पर हेल्थ टेस्ट कराना भी जरूरी है। सही समय पर जांच से बीमारी का पता जल्दी चलता है और इलाज आसान हो जाता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article