Monsoon Hair Care (मानसून हेयर केयर टिप्स): इन दिनों देशभर में झमाझम बारिश हो रही है और इस बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी हमारी स्किन और बाल को होती है। बाल एकदम फ्रिजी, ड्राई और बेजान से हो जाते हैं। झड़ते बाल कॉन्फिडेंस कम कर देते हैं। ऐसे में आपको मानसून हेयर केयर टिप्स ट्राई करना चाहिए। यहां हम आपको 3 जबरदस्त हेयर केयर टिप्स के बारे में बता रहे हैं, इन्हें आप घर पर ट्राई करें और खुद रिजल्ट देखें -
नारियल तेल और नींबू
मानसून में नमी के कारण डैंड्रफ बढ़ जाता है। नारियल तेल पोषण देता है और नींबू फंगल इंफेक्शन को रोकता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे हल्का गर्म करके स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। आपके बाल पहले जैसे सुंदर हो जाएंगे।
एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल
एलोवेरा ठंडक देता है और टी ट्री ऑयल फंगल इंफेक्शन से बचाता है। 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएं। स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं। 20–30 मिनट बाद धो लें। इसके बाद आपको अपने बाल एकदम शाइनी दिखेंगे।
मेथी का पेस्ट
मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों को झड़ने से रोकता है। 2 चम्मच मेथी के दाने रातभर पानी में भिगो दें। सुबह पीसकर पेस्ट बना लें। स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 30–45 मिनट बाद धो लें। ये आपके बालों को झड़ने से रोकता है और जड़ से मजबूती देता है।
