नॉलेज

संसद सत्र शुरू होने से पहले जान लें प्रधानमंत्री को कितना वेतन मिलता है?

Prime Minister of India Salary: क्या आपको पता है कि भारत के प्रधानमंत्री को कितना वेतन मिलता है? साथ ही उन्हें क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? भारत में प्रधानमंत्री का वेतन व भत्ता भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 के तहत संसद द्वारा तय किया जाता है। हाल ही में 18वीं लोकसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं।

Image

प्रधानमंत्री का वेतन

Photo : Twitter

Prime Minister of India Salary: 18वीं लोकसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'राजग' गठबंधन ने सरकार का गठन किया। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। दरअसल, उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और अब 24 जून से संसद सत्र की शुरुआत हो रही है।

क्या आपको पता है कि प्रधानमंत्री सरकार के प्रमुख होते हैं। ऐसे में चलिए समझते हैं कि देश के सबसे ताकत पद पर बैठने वाले व्यक्ति को आखिर कितना वेतन और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं।

प्रधानमंत्री को कितना वेतन मिलता है?

भारत में प्रधानमंत्री का वेतन व भत्ता भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 के तहत संसद द्वारा तय किया जाता है। मौजूदा समय में प्रधानमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को भारत सरकार प्रतिमाह 1.66 लाख रुपये वेतन देती है। इसमें 50,000 रुपये मूल वेतन, 3,000 रुपये खर्च भत्ता, 45,000 रुपये संसदीय भत्ता और 2,000 रुपये दैनिक भत्ता शामिल है।

SPG_Act

एसपीजी

प्रधानमंत्री को क्या सुविधाएं मिलती हैं?

प्रधानमंत्री 24x7 घंटे विशेष सुरक्षा बल (SPG) के सुरक्षा दायरे में रहते हैं। प्रधानमंत्री को वेतन के अलावा 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित एक सरकारी आवाज मिला है। इसके अलावा आधिकारिक यात्रा के लिए एयर इंडिया स्पेशन वन जहाज से उड़ान भरते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री को मिलने वाली सुविधाओं में Mercedes-Benz Maybach S650 बुलेज प्रूफ गाड़ी भी शामिल है। हालांकि, प्रधानमंत्री को कई मौके पर रेंज रोवर में देखा गया है।

क्या PM को बर्खास्त कर सकते हैं राष्ट्रपति?

जी, हां! राष्ट्रपति के पास प्रधानमंत्री को बर्खास्त करने की ताकत होती है, लेकिन वह प्रधानमंत्री को तभी बर्खास्त कर सकते हैं जब वह लोकसभा में विश्वास मत खोने के बाद प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र न दें। ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त कर सकते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article