नॉलेज

ध्यान दें! 90 फीट की आसमानी आफत तेजी से बढ़ रही पृथ्वी की ओर; NASA ने जारी की चेतावनी

Asteroid 2024 LB4: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार आसमानी आफतों को ट्रैक करता रहता है। हाल ही में नासा ने पृथ्वी के बेहद करीब पहुंचने वाले एक एस्टेरॉयड का पता लगाया है, जिसका नाम 2024 LB4 है। 2024 LB4 की खोज और ट्रैकिंग नासा के कामकाज का हिस्सा है। नासा पृथ्वी के निकट आने वाली खतरनाक वस्तुओं (NEO) की निगरानी करता है।

Image

2024 LB4 एस्टेरॉयड

Photo : iStock

Asteroid 2024 LB4: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) लगातार आसमानी आफतों को ट्रैक करता रहता है। हाल ही में नासा ने पृथ्वी के बेहद करीब पहुंचने वाले एक एस्टेरॉयड (Asteroid) का पता लगाया है, जिसका नाम 2024 LB4 है।

कितना बड़ा है एस्टेरॉयड?

पृथ्वी की ओर बढ़ रहा 2024 LB4 नामक एस्टेरॉयड एयरोप्लेन जैसा है जिसका आकार लगभग 90 फीट है। बकौल नासा, यह एस्टेरॉयड 16 जून को 7.59 किमी प्रति सेकंड की चौंका देने वाली गति से पृथ्वी के पास से गुजरेगा। जिसकी दूरी पृथ्वी से लगभग 18,00,000 मील हो सकती है।

एस्टेरॉयड्स को ट्रैक करता है NASA

2024 LB4 की खोज और ट्रैकिंग नासा के कामकाज का हिस्सा है। नासा पृथ्वी के निकट आने वाली खतरनाक वस्तुओं (NEO) की निगरानी करता है। हालांकि, 2024 LB4 एस्टेरॉयड पृथ्वी से जिस दूरी से गुजरेगा वह खगोलीय मानकों के मुताबिक, सुरक्षित है, क्योंकि यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से लगभग आठ गुना ज्यादा है।

Asteroid LB4

2024 LB4 एस्टेरॉयड

चार आसमानी आफत पर NASA की पैनी नजर

NASA की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) पृथ्वी के करीब आने वाली खतरनाक वस्तुओं की निगरानी तो करता ही है साथ ही इससे जुड़े हुए अपडेट भी जारी करता है। बकौल नासा, 15 और 16 जून के भीतर चार एस्टेरॉयड्स के करीब से गुजरने की संभावना है।

क्रमांकएस्टेरॉयड्स का नाम साइजपृथ्वी से दूरी
12024 LL16512,40,000 मील
22024 LS47326,50,000 मील
32024 LB49018,00,000 मील
42024 LH315030,90,000 मील
यह भी पढ़ें: आकाशगंगा में आम है नए ग्रहों का बनना, 30 साल पुरानी NASA की तस्वीर से समझिए पूरी कहानी
Asteroid_LB4

2024 LB4 एस्टेरॉयड

2024 LB4 एस्टेरॉयड उन एस्टेरॉयड्स में से एक है, जो नियमित रूप से पृथ्वी के पास से गुजरते रहते हैं। एस्टेरॉयड को ट्रैक करना एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें समय के साथ-साथ खतरनाक वस्तुओं का अवलोकन शामिल है। हालांकि, इस एस्टेरॉयड्स को लेकर विज्ञानी संतुष्ट हैं कि यह पृथ्वी से नहीं टकराएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!