नॉलेज

NASA Image: मंगल से टकरा सकता है उसका अपना चंद्रमा, रेड प्लेनेट के करीब आ रहा Phobos

Mars Planet: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने मंगल ग्रह के चंद्रमा के बारे में रोचक जानकारी साझा की है। दरअसल, यह तस्वीर मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (Mars Reconnaissance Orbiter) पर लगे हाई रेजोल्यूशन इमेजिंग साइंस एक्सपेरिमेंट (HiRISE) कैमरे से कैप्चर की, जो 2006 से लगातार मंगल ग्रह का अध्ययन कर रहा है।

Image

मंगल ग्रह

Photo : iStock

Mars Planet: मंगल ग्रह, जिसे रेड प्लेनेट भी कहा जाता है। इसको लेकर विज्ञानी कई तरह की शोध में जुटे हुए हैं। हालांकि, जीवन, पानी के अलावा भी कई अन्य बातें हैं, जिसे जानना बेहद जरूरी है। खैर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने मंगल ग्रह के चंद्रमा के बारे में रोचक जानकारी साझा की है।

बकौल नासा, मंगल ग्रह का चंद्रमा फोबोस वह एक दिन रेड प्लेनेट से टकरा सकता है। सोचिए अगर चंद्रमा अपने ग्रह से ही टकरा जाए तो क्या होगा?

मंगल के कितने चंद्रमा हैं?

मंगल ग्रह के दो चंद्रमा हैं। इनके नाम फोबोस और डेमोस हैं। अगर आकार की बात की जाए तो डेमोस की तुलना में फोबोस चंद्रमा बड़ा है और इसका व्यास अभी लगभग 17x14x11 मील (27x22x18 किमी) है। आकार ज्यादा न होने की वजह से फोबोस का गुरुत्वाकर्षण ज्यादा मजबूत नहीं है।

Mars_Moon_Phobos

(फोटो साभार: NASA)

क्या मंगल से टकरा सकता है फोबोस?

जी, हां। फोबोस मंगल से टकराने की राह पर है। हालांकि, इस प्रक्रिया में अभी काफी समय लगेगा। यह हर 100 साल में छह फीट (1.8 मीटर) की दर से मंगल ग्रह के करीब पहुंच रहा है। ऐसे में चंद्रमा 50 मिलियन साल में या तो मंगल से टकरा जाएगा या टूट जाएगा।

नासा ने फोबोस की तस्वीर मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (Mars Reconnaissance Orbiter) पर लगे हाई रेजोल्यूशन इमेजिंग साइंस एक्सपेरिमेंट (HiRISE) कैमरे से कैप्चर की, जो 2006 से लगातार मंगल ग्रह का अध्ययन कर रहा है।

अगर फोबोस चंद्रमा की बात की जाए तो तस्वीर से ऐसा प्रतीत होता है मानो काले अंतरिक्ष में भूरा, लाल और गांठदार उपग्रह मौजूद है, जिसमें सभी आकारों के कई गड्ढे मौजूद हैं। इसके ढाई ओर एक सफेद धब्बा दिखाई दे रहा है। दरअसल, फोबोस चंद्रमा में यह एक विशाल गड्ढा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!