नॉलेज

अंधकारमय ब्रह्मांड में कहां से आई अनोखी रिंग, James Webb ने कैप्चर किया अद्भुत नजारा

Einstein Ring: ब्रह्मांड की गहराइयों में झांकने वाले जेम्स वेब टेलीस्कोप (James Webb Telescope) ने एक ऐसी तस्वीर जारी की जिसे देखकर अंतरिक्ष प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए। इस दुर्लभ ब्रह्मांडीय तस्वीर के चमकीले केंद्र में एक आकाशगंगा है, जबकि इसके चारों ओर फैला हुआ नारंगी और नीला रंगा इसके पीछे मौजूद एक अन्य आकाशगंगा से आने वाली रोशनी है।

Image

आइंस्टीन रिंग (फोटो साभार: NASAWebb)

Photo : Twitter

Einstein Ring: अनंत ब्रह्मांड अनेकों रहस्यों से भरा हुआ है और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी 'नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन' (NASA) सहित दुनिया भर की अन्य स्पेस एजेंसियां बारीकी से ब्रह्मांड का अध्ययन कर रही हैं। खगोलविद लगातार नए-नए रहस्यों को सुलझाने में जुटे हुए हैं। इस बीच, ब्रह्मांड की गहराइयों में झांकने वाले जेम्स वेब टेलीस्कोप (James Webb Telescope) ने एक ऐसी तस्वीर जारी की जिसे देखकर अंतरिक्ष प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए।

तस्वीर में क्या कुछ है खास?

जेम्स वेब ने अंतरिक्ष में दिखाई देने वाली एक दुर्लभ ब्रह्मांडीय घटनाओं में से 'आइंस्टीन रिंग' को कैप्चर किया। आइंस्टीन रिंग, एक अजीब आकार की आकाशगंगा प्रतीत हो रही है, लेकिन तस्वीर को गौर से देखने पर आप पाएंगे कि आइंस्टीन रिंग कोई अगूंठी नहीं, बल्कि हाइड्रस तारामंडल में मौजूद दो आकाशगंगाएं हैं, जो एक-दूसरे से बहुत दूर है।

इस दुर्लभ ब्रह्मांडीय तस्वीर के चमकीले केंद्र में एक आकाशगंगा है, जबकि इसके चारों ओर फैला हुआ नारंगी और नीला रंगा इसके पीछे मौजूद एक अन्य आकाशगंगा से आने वाली रोशनी है। दूर की आकाशगंगा से आने वाली रोशनी एक वलय यानी एक रिंग जैसी दिखाई दे रही है और ऐसी दुर्लभ घटनाएं गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग की वजह होती हैं।

आइंस्टीन रिंग के केंद्र में स्थित आकाशगंगा एक अंडाकार आकाशगंगा है, जबकि रिंग की आकृत्ति बनाने वाली दूरस्थ आकाशगंगा एक स्पाइरल आकाशगंगा है।

कब होती है गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग?

गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग तब होती है जब किसी विशाल वस्तु का गुरुत्वाकर्षण (आकाशगंगा या ब्लैक होल) अधिक दूर की वस्तु से आने वाली रोशनी को मोड़ देता है। यह प्रभाव आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत का सबसे शानदार उदाहरण है, जो कहता है कि द्रव्यमान अंतरिक्ष-समय के ताने-बाने को विकृत कर देता है, जिससे प्रकाश घुमावदार रास्तों का अनुसरण करता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें