NASA Asteroid Warning: जल्द ही अंतरिक्ष में अलौकिक नजारा दिखाई देने वाला है। पृथ्वी की तरफ तेजी से पांच विशालकाल आसमानी चट्टानें, जिसे हम एस्टेरॉयड कहते हैं, बढ़ रही हैं। इन एस्टेरॉयड्स की वजह से वैज्ञानिक हैरान और चिंतित हैं। तभी तो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने पांच-पांच एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है।
5 दिन में आ रहीं 5 बड़ी चट्टानें
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) पृथ्वी के करीब आने वाली आसमानी वस्तुओं की निगरानी करता है। हाल ही में आगामी पांच दिनों में पांच विशालकाय एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है। इनका आकार विशालकाय विमान से लेकर एक बड़ी बस के समान है।
आसमानी आफत का खतरा!
नासा JPL ने 2020 RL एस्टेरॉयड, 2021 RA10 एस्टेरॉयड, 2012 SX49 एस्टेरॉयड, 2016 RJ20 एस्टेरॉयड और 2021 JT एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है। इनका प्यास 38 फीट से लेकर 210 फीट तक बताया जा रहा है। फिलहाल वैज्ञानिक इन एस्टेरॉयड्स के संभावित खतरों का आकलन कर रहे हैं।
क्या पृथ्वी से टकराएंगे एस्टेरॉयड
तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ने वाले पांचों एस्टेरॉयड्स क्या धरती से टकरा सकते हैं? ऐसे कई सवाल आप लोगों के जहन में घूम रहे होंगे, लेकिन हम आपको यही कहना चाहते हैं कि परेशान न हों, क्योंकि इन पांचों एस्टेरॉयड्स को लेकर कोई खतरा नहीं है। आगामी 27 अगस्त से लेकर एक सितंबर के बीच यह तमाम एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजर जाएंगे। दरअसल, पृथ्वी के करीब से एस्टेरॉयड का गुजरना एक आम घटना है और यह वैज्ञानिक इस पर अपनी निगाह बनाकर रखते हैं।

एस्टेरॉयड अलर्ट
2020 RL एस्टेरॉयड
2020 RL एस्टेरॉयड एक विशालकाय विमान के आकार का है, जिसका व्यास लगभग 110 फीट है। 27 अगस्त को यह पृथ्वी के सबसे करीबी बिंदु 2.9 मिलियन मील की दूरी पर होगा। हालांकि, एस्टेरॉयड इसी दूरी को कायम रखते हुए पृथ्वी के करीब से गुजर जाएगा।
छोटे एस्टेरॉयड
इन पांच एस्टेरॉयड्स में तीन का आकार 100 फीट से भी कम है। हालांकि, किसी एस्टेरॉयड को लेकर कोई संभावित खतरा नजर नहीं आ रहा। 2021 JT एस्टेरॉयड का व्यास 38 फीट, 2012 SX49 एस्टेरॉयड का व्यास 64 फीट और 2021 RA10 एस्टेरॉयड का व्यास 92 फीट है।
2016 RJ20 एस्टेरॉयड
2016 RJ20 एस्टेरॉयड इन पांचों एस्टेरॉयड्स में सबसे ज्यादा बड़ा है। इसका आकार भी विशालकाय विमान जितना ही है और व्यास लगभग 210 फीट है। 2016 RJ20 एस्टेरॉयड 30 अगस्त को 4.3 मिलियन मील की दूरी के साथ पृथ्वी के करीब से गुजर जाएगा।
