नॉलेज

Mercury Facts: न खुद का चंद्रमा है और न ही खुद की रिंग्स, इस अनोखे ग्रह में क्या मुमकिन है जीवन?

Mercury Facts: हमारे सौरमंडल में 8 ग्रह मौजूद हैं, जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं। इनमें एक ग्रह ऐसा भी है जो सबसे छोटा तो है ही, लेकिन इसके पास खुद का एक भी चांद मौजूद नहीं है। यह ग्रह कोई और नहीं, बल्कि बुध ग्रह है, जिसे अंग्रेजी में मर्करी प्लैनेट (Mercury Planet) कहते हैं।

Image

बुध ग्रह की रोचक बातें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पृथ्वी की तरह ही बुध ग्रह में भी भूकंप आते हैं।
  • बुध ग्रह पर एक दिन पृथ्वी के 176 दिनों के बराबर है।
  • बुध ग्रह के पास खुद का कोई चंद्रमा नहीं है।

Mercury Facts: असीम संभावनाओं से भरा हुआ अंतरिक्ष, जिसके बारे में विज्ञानियों की सोच भी छोटी पड़ जाती है, वहां पर कई ऐसी वस्तुएं मौजूद हैं, जिसके बारे में एक छोटी जानकारी भी हर किसी को चकित कर देती हैं और ब्रह्मांड को समझने की हमारी क्षमताओं में इजाफा करती हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) सहित कई देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों ब्रह्मांड से जुड़ी हुई नई-नई स्टडी को हमारे सामने रखती हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे हमारे सौरमंडल के सबसे छोटे ग्रह की, जो देखने में छोटा जरूर है, लेकिन इससे जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं, जिनके बारे में आप लोगों को शायद ही पता हो।

देखन में छोटा लगे...!

हमारे सौरमंडल में स्थित आठ ग्रहों में से एक बुध धधकते हुए सूर्य के सबसे नजदीक स्थित है और सूर्य की परिक्रमा करने में बुध को धरती के 88 दिनों के बराबर का समय लगता है। बकौल नासा, बुध ग्रह के निर्माण की दास्तां 4.5 अरब साल पुराना है। जब गुरुत्वाकर्षण ने अंतरिक्ष में घूमती हुई गैस और धूल को एकसाथ लाकर सूर्य के सबसे नजदीक एक छोटे ग्रह का निर्माण किया था।

बुध ग्रह की रोचक बातें:

  • पृथ्वी की तरह ही बुध ग्रह में भी भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि बुध की सतह के नीचे भी टेक्टोनिक प्लेट्स सक्रिय हैं।
  • बुध ग्रह पर कई पर्वत और मैदान मौजूद हैं।
  • सूर्य के सबसे नजदीक होने की वजह से बुध ग्रह पर भीषण गर्मी पड़ती है।
  • बुध ग्रह का गठन तकरीबन 4.5 अरब साल पहले हुआ था।
  • बुध ग्रह पर एक दिन पृथ्वी के 176 दिनों के बराबर है।
  • बुध ग्रह हमारे सौरमंडल के उन पांच ग्रहों में शामिल है, जिसे आसमान में नंगी आंखों से देखा जा सकता है।
Mercury Planet

बुध ग्रह की रोचक बातें

बुध के पास कितने चंद्रमा हैं?

सौरमंडल के दूसरे सबसे बड़े ग्रह शनि के पास किंग्स ऑफ मून (Kings of Moon) का खिताब है और हमारी पृथ्वी के पास एक ही चंदा मामा है, लेकिन क्या आपको पता है कि बुध के पास खुद का एक भी चंद्रमा नहीं है। साथ ही इस ग्रह के पास शनि ग्रह की तरह रिंग्स नहीं है।

क्या बुध ग्रह में जीवन की संभावना है?

बुध ग्रह में सूर्य का प्रकाश सबसे पहले और सबसे ज्यादा पहुंचता है। इस ग्रह का वातावरण जीवन के अनुकूल नहीं है, क्योंकि यहां पर वायुमंडल ही नहीं है और न ही यहां पर पृथ्वी की तरह मौसमी घटनाएं होती हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article