Indian Rupee Symbol: आप लोग पैसों का इस्तेमाल तो हर रोज कई बार करते होंगे या कम-से-कम एक बार तो जरूर किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी गौर से नोट या सिक्के को देखा है। अगर देखा है तो उसमें भारतीय मुद्रा (Indian Currency) की डिजाइन को भी देखा होगा और अगर नहीं देखा है तो कोई बात नहीं, अब देख लीजिए। आपको नोट या सिक्के में भारतीय मुद्रा का डिजाइन दिखाई देगा, लेकिन जितना सटीक और स्पष्ट डिजाइन आपको दिखाई दे रहा है उतनी ही जटिल इस डिजाइन को अपनाने की प्रक्रिया थी।
कब बदला था रुपये का डिजाइन (₹)
भारतीय रुपये को लेकर साल 2010 में एक खास तरह का बदलाव किया गया था जिसे सहर्ष स्वीकार किया गया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारतीय रुपये के प्रतीक या कहें डिजाइन की (Indian Rupee Symbol) । भारतीय रुपये के प्रतीक को बदलने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 3000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन दिया था, लेकिन इन तमाम लोगों में एक डिजाइन इतना ज्यादा रोचक था कि कैबिनेट ने उसे मंजूरी दे दी और वह हमारे जीवन का हिस्सा बन गया। दरअसल, इस प्रतियोगिता में वित्त मंत्रालय ने रुपये के नए चिन्ह के लिए लोगों को आमंत्रित किया था।किसने किया था डिजाइन?
भारतीय रुपये के प्रतीक को उदय कुमार धर्मलिंगम ने डिजाइन किया था। वित्त मंत्रालय ने 3,331 आवेदनों में से उदय कुमार धर्मलिंगम के डिजाइन को अपनाया था। यह एक गौरवान्वित पल था, जिसको लेकर वह बेहद उत्साहित थे। उनके द्वारा डिजाइन किए गए प्रतीक में देवनागरी का 'रा' और रोमन अक्षर के 'R' को एक साथ समायोजित करके तैयार किया गया। रुपये के डिजाइन को यूनिक बनाने के लिए उन्होंने 'रा' और 'R' को मिला दिया। जिसके बाद एक अलग ही डिजाइन निखरकर सामने आया। यह डिजाइन बेहद सिम्पल, लेकिन खास था, जिसे 3,331 लोगों में से चुना गया।
भारतीय रुपये का प्रतीक
रोचक बातें:
- रुपये का प्रतीक भारतीय ध्वज पर आधारित है। इस डिजाइन में दो धारियां दिखाई दे रही है और बीच का खाली स्पेस ध्वज के बीच वाले हिस्से यानी की सफेद रंग को दर्शाता है।
- भारतीय रुपये के प्रतीक को दूसरे देशों की करेंसी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था ताकि वह दूसरे देशों की करेंसी से अलग न दिखाई दें।
- भारतीय रुपये का प्रतीक '₹' न सिर्फ एक सिम्पल डिजाइन है, बल्कि देश की संस्कृति और मूल्यों का भी प्रतीक है।

50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के नोट
