नॉलेज

Human Body: इंसान में कितना होता है खून; जानिए मानव शरीर की पांच रोचक बातें

Human Body: इंसानी शरीर में कई तरह के तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि शरीर में कितने लीटर खून और कितनी हड्डियां होती हैं। हड्डियों के बारे में हो सकता है कि आपका अंदाजा गलत हो जाए, क्योंकि वयस्क होने तक हड्डियों की संख्या पहले की तुलना में कम हो जाती हैं।

Image

मानव शरीर में खून की मात्रा (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
मानव शरीर में क्रोमियम और जस्ता जैसी होती हैं कई धातुएं।
नवजात के शरीर में 300 हड्डियां होती हैं।
वयस्क होते-होते शरीर में हड्डियों की संख्या हो जाती हैं कम।

Human Body: इंसान का शरीर किसी मशीन से कम नहीं होता है। इसमें कई तरह के कलपुर्जे होते हैं, जो अलग-अलग तरह से काम करते हैं। वयस्क मानव शरीर में 206 हड्डियां होती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जन्म के समय शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं या ये कि शरीर में कितना खून होता है? अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है तो चलिए विस्तार से समझते हैं।

इंसानी शरीर की हड्डियां

यूं तो वयस्क मानव शरीर में 206 हड्डियां होती हैं, लेकिन जन्म के समय शरीर में हड्डियों की संख्या ज्यादा होती है और बढ़ती उम्र के साथ यह हड्डियां आपस में जुड़ने लगती हैं। तभी तो जन्म के समय जो 300 हड्डियां थी वह वयस्क जीवन में कम होकर 206 के आसपास रह जाती हैं।

रहस्य का खजाना है इंसानी शरीर

इंसानी शरीर रहस्यमयी बातों का पिटारा है और विज्ञानी लगातार शोध के जरिए नए-नए पहलुओं को उजागर करते हैं। आपको शायद जानकर आश्चर्य होगा कि महिला और पुरुष दोनों के शरीर में खून की मात्रा अलग-अलग होती है। एक वयस्क महिला के शरीर में 4 से 4.5 लीटर तक, जबकि वयस्क पुरुष के शरीर में 5 से 5.5 लीटर तक खून होता है।

Body Blood

मानव शरीर में खून की मात्रा (सांकेतिक तस्वीर)

इंसानी शरीर की रोचक बातें:

  • वयस्क से ज्यादा बच्चों के शरीर में हड्डियां होती हैं।
  • हृदय एक मिनट में लगभग 47 लीटर खून को पंप करता है।
  • इंसानी शरीर रोजाना डेढ़ लीटर तक लार बनाता है।
  • पुरुषों में दाढ़ी बात तेजी से बढ़ते हैं।
  • मानव शरीर में 5.5 लीटर तक खून हो सकता है।

पुरुष के शरीर में प्रति किलोग्राम 76 मिली लीटर, जबकि महिला के शरीर में प्रति किलोग्राम 66 मिली लीटर खून होता है, लेकिन हृदय एक मिनट में लगभग 47 लीटर खून को पंप करता है तो सोचिए एक दिन में कितने लीटर पंप करता होगा। जवाब है- हृदय एक दिन में 7500 लीटर से ज्यादा खून पंप करता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article