नॉलेज

Human Body: क्या इंसान के शरीर में छिपा है सोना? जानिए उसकी मात्रा

Human Body: इंसानी शरीर में कई तरह के तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आपके शरीर में लोहे से लेकर सोने तक की मौजूदगी है। अगर नहीं पता तो कोई बात नहीं। हर इंसान के शरीर में सोना और लोहा दोनों ही मौजूद है, लेकिन दोनों की मात्रा एक-दूसरे से काफी भिन्न होती है।

Image

इंसानी शरीर में कितना सोना होता है?

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • वयस्क शरीर में लगभग 5 लीटर होता है खून।
  • सोने के साथ शरीर में लोहा भी होता है मौजूद।
  • क्रोमियम और जस्ता जैसी होती हैं कई धातु।

Human Body: इंसानी शरीर रहस्यों का खजाना है और विज्ञानी रोजाना नए-नए शोध कर इससे जुड़े हुए पहलू सामने लाते हैं। कुछ बातें बेहद रोचक होती हैं तो कुछ सोचने पर मजबूत कर देती हैं। जैसे आप सब जानते हैं कि इंसानों के शरीर में दाढी के बाल सबसे तेज गति के साथ बढ़ते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आपके शरीर में गोल्ड यानी सोना और लोहा दोनों ही मौजूद है।

चौंकने की जरूरत नहीं है। जी, हां। शरीर में मौजूद खून में सोने का अधिकांश हिस्सा घुला होता है यानी आपके शरीर में मौजूद खून में सोना भी है, लेकिन इसकी मात्रा कितनी है? अभी आपको शायद ही यह पता हो। दरअसल, मानव शरीर में 0.2 मिलीग्राम सोना मौजूद होता है। इसके अतिरिक्त गिर गाय के मूत्र में भी सोना होता है। हालांकि, इसकी मात्रा भी बेहद कम होती है।

शिशुओं में ज्यादा होता है सोना

बता दें कि वयस्क इंसानी शरीर में लगभग 5 लीटर खून होता है और इस खून में लोहा, क्रोमियम और जस्ता विभिन्न धातुएं मौजूद होती हैं। इन्हीं धातुओं के साथ 0.2 मिलीग्राम सोने की भी मौजूदगी होती है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि नवजात शिशुओं में वयस्कों की तुलना में शरीर में सोने की मात्रा थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन उम्र के बढ़ते पड़ाव के साथ यह कम होने लगता है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि मात्रा ज्यादा ही हो।
Human Body

इंसानी शरीर

शरीर में कितना लोहा होता है?

इंसानी शरीर में कई तरह के तत्व मौजूद होते हैं। भले ही शरीर में सोने की मात्रा बेहद कम होती है, लेकिन लोहा उससे कहीं ज्यादा मौजूद होता है। जिससे एक छोटी सी कील बनाई जा सकती है। वयस्कों में तीन से चार ग्राम लोहा मौजूद होता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article