नॉलेज

लू के थपेड़े और चिलचिलाती धूप… ये हैं दुनिया की पांच सबसे गर्म जगहें, जानें कितना रहा तापमान

World Hottest Place: ​भारत, पाकिस्तान सहित दुनिया के कई देश भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। विश्व मौसम विज्ञान विभाग (WMD) ने समय-समय पर अलग-अलग स्थानों का उच्चतम तापमान जारी किया था। ऐसे में अब तक की सबसे गर्म जगहों में अमेरिका की डेथ वैली शीर्ष पर है। कुछ वक्त पहले तो नासा (NASA) ने भी डेथ वैली कुछ तस्वीरें साझा की थीं।

Image

दुनिया की सबसे गर्म जगहें

Photo : iStock

World Hottest Place: चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं (Heatwave) के थपेड़ों को हर कोई परेशान है। आए दिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) नए-नए अलर्ट जारी कर रहा है और तापमान भी नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। पूरा उत्तर भारत सीवियर लू की चपेट में है और गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया की पांच सबसे गर्म जगहें कौन सी हैं।

विश्व मौसम विज्ञान विभाग (WMD) ने समय-समय पर अलग-अलग स्थानों का उच्चतम तापमान जारी किया था। ऐसे में अब तक की सबसे गर्म जगहों में अमेरिका की डेथ वैली शीर्ष पर है। कुछ वक्त पहले तो नासा (NASA) ने भी डेथ वैली कुछ तस्वीरें साझा की थीं। हालांकि, इन तस्वीरों में डेथ वैली की सिकुड़ती हुई झील का जिक्र किया गया था। खैर हम तो दुनिया की सबसे गर्म जगहों के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

डेथ वैली (USA)

अमेरिका की डेथ वैली (Death Valley) दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है। यहां का तापमान इतना ज्यादा है कि आपको दिन में तारे दिख सकते हैं। 10 जुलाई, 1913 का दिन डेथ वैली के लिए अबतक का सबसे गर्म था। इस दिन डेथ वैली का तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

डेथ वैली लोगों को काफी लुभाती रही है। यहां की जमीन इतनी ज्यादा गर्म रहती है कि अगर जमीन में अंडे को भोड़ दिया जाए तो वो पक कर जाएगा।

Heat_Danger

डेथ वैली

केबिली (ट्यूनीशिया)

ट्यूनीशिया का केबिली भी दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है। यहां का मौसम भी बेहद गर्म है। 7 जुलाई, 1931 को सबसे अधिक 55.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। केबिली में जीवनयापन चुनौतीपूर्ण है। गर्मियों में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान यहां के लिए आम बात है, जबकि सर्दियों में तापमान -5 डिग्री तक चला जाता है।

Kebili

केबिली

मित्रिबा (कुवैत)

कुवैत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित मित्रिबा का मौसम बहुत ज्यादा गर्म है और सूर्य आग उगलता है। 21 जुलाई, 2016 को मित्रिबा के तापमान ने सभी को चौंका दिया था। उस दिन 53.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो मित्रिबा का सबसे गर्म दिन था।

Hottest_Place

हीटवेव

तुर्बत (पाकिस्तान)

भारत, पाकिस्तान सहित दुनिया के कई देश भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। इन देशों में पाकिस्तान का तुर्बत भी शामिल है, जो बलूचिस्तान में है। 28 मई, 2017 को यहां पर रिकॉर्ड 53.7 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया था और गर्मियों में तुर्बत में चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ती है।

Heat_Wave

भीषण गर्मी में पानी पीता हुआ व्यक्ति

अहवाज (ईरान)

ईरान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में स्थित शहर अहवाज का गर्मियों में 54 डिग्री तक तापमान रहता है। तेल भंडारों के लिए जाने जाने वाले अहवाज में गर्मी काफी ज्यादा सताती है। अमूमन देखा गया है कि ज्यादा तापमान होने पर छुट्टियां घोषित कर दी जाती हैं और यहां पर रेतीले तूफान भी आते हैं। यहां पर ज्यादा ठंड नहीं पड़ती है। सर्दियों में 18 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाता है।

Heatwave

हीटवेव

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article