नॉलेज

Black Hole: डीप स्पेस में छिपे हैं अनेक रहस्य, ब्लैक होल की कई तस्वीरें जारी कर चुका है NASA; देखें

Black Hole: अंतरिक्ष के कई रहस्य ऐसे हैं, जिनके बारे में खगोलविदों को भी जानकारी नहीं है, लेकिन अंतरिक्ष की कई सारी वस्तुओं पर लगातार रिसर्च चल रहा है। क्या ब्लैक होल घूमता है? वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह इस बार पर निर्भर करता है कि वह कैसे बने हैं। यूं तो ब्लैक होल के बारे में कई अनसुलझे रहस्य हैं।

Image

ब्लैक होल (फोटो: NASA)

Black Hole: अंतरिक्ष के कई रहस्य ऐसे हैं, जिनके बारे में खगोलविदों को भी जानकारी नहीं है, लेकिन अंतरिक्ष की कई सारी वस्तुओं पर लगातार रिसर्च चल रहा है। खगोलविद ब्लैक होल को सबसे रहस्यमय वस्तुओं में से एक मानते हैं, क्योंकि वह जितने दिखते हैं उससे कहीं अधिक जटिल हैं। ऐसे में आज हम आपको ब्लैकहोल की पांच अद्भुत तस्वीरें दिखाने वाले हैं। अगर आपने इन तस्वीरों को नहीं देखा है तो ध्यान से देख लीजिए, क्योंकि इन तस्वीरों में बहुत से रहस्य छिपे हुए हैं।

ब्लैक होल की पहली तस्वीर

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने अंतरिक्ष में ब्लैक होल का अद्भुत नजारा कैद किया। बकौल नासा, यह ब्लैक होल की पहली तस्वीर है, जो गैलेक्सी M87 के केंद्र में दिखाई दे रहा है। 10 अप्रैल, 2019 में खगोलविदों ने इवेंट होराइज़न टेलीस्कोप (Event Horizon Telescope) द्वारा ली गई ब्लैक होल की तस्वीर को दुनिया के सामने रखा था। यह ब्लैक होल धरती से 5.5 करोड़ मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

Black Hole

नासा द्वारा जारी की गई ब्लैक होल की पहली तस्वीर (फोटो: NASA)

सबसे दूर स्थित सुपरमैसिव ब्लैक होल

नासा ने पिछले साल नवंबर में डीप स्पेस में सबसे दूर स्थित सुपरमैसिव ब्लैक होल की खोज की। नासा वेब और चंद्रएक्स-रे स्पेस टेलिस्कोप की मदद ने नासा ने अब तक देखे गए सबसे दूर के सुपरमैसिव ब्लैक होल का पता लगाया है। यह 13.2 अरब प्रकाश वर्ष दूर है।

Supermassive Black Hole

सुपरमैसिव ब्लैक होल (फोटो: NASA)

बर्प करता हुए ब्लैक होल

खगोलविदों ने एक सुपरमैसिव ब्लैक होल को डकारते (Burping) हुए कैप्चर किया। ब्लैक होल की इस तस्वीर को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो सफेद रोशनी के इर्द-गिर्द नीली रोशनी चक्कर काट रही है। यह ब्लैक होल गैलेक्सी SDSS J1354+1327 में दिखाई दिया, जब खगोलविदों ने इसे दो बाद Burping करते हुए पकड़ा।

Black Hole

सुपरमैसिव ब्लैक होल (फोटो: NASA)

CID-947 ब्लैक होल

साल 2015 में खगोलविदों ने CID-947 नामक एक ब्लैक होल की खोज की थी। यह अपनी गैलेक्सी की तुलना में बहुत तेजी से बढ़ा है। इस तस्वीर में ब्लैक होल के बीच से ऊपर और नीचे की ओर एक नीली रोशनी दिखाई दे रही है।

CID-947 Black Hole

सीआईडी-947 ब्लैक होल (फोटो: NASA)

NGC 5548 के केंद्र में ब्लैक होल

NGC 5548 के केंद्र में सुपरमैसिव ब्लैक होल दिखाई दे रहा है, जो पृथ्वी से 244.6 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इससे यह जानकारी मिल सकती है कि सुपरमैसिव ब्लैक होल अपनी गैलेक्सी के साथ कैसे बातचीत करते हैं।

Black Hole

ब्लैक होल (फोटो: NASA)

सुपरमैसिव ब्लैक होल गैलेक्सी के केंद्र में पाए जाते हैं और इनका द्रव्यमान तो सूर्य से अरबों गुना ज्यादा हो सकता है या फिर उससे से कहीं ज्यादा। डीप स्पेस में ब्लैक होल की उपस्थिति को लेकर कई रिसर्च चल रही हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article